IPL 2022 के लिए 9 टीमों ने की अपने कप्तानों के नाम का ऐलान, इस टीम ने अभी तक नहीं किया अपने कप्तान का ऐलान

0
365
IPL
IPL

IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है और इसका फाइनल 29 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल 2022 में इस बार 10 टीमें नजर आने वाली हैं। 10 टीमों में से 9 टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। अब सिर्फ एक फ्रेंचाइजी को ही अपने कप्तान का ऐलान करना बाकी है। 28 फरवरी को पंजाब किंग्स ने भी अपने कप्तान की घोषणा कर दी है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी को अपने कप्तान का ऐलान करना बाकी है।

IPL 2022 में अबतक आरसीबी ने नहीं किया अपने कप्तान का ऐलान

आईपीएल के इस सीजन में अभी तक सिर्फ एक ही विदेशी कप्तान देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने टीम के कप्तान के रूप में केन विलियमसन को रिटेन किया था। इनके अलावा कोई भी विदेशी कप्तानी आईपीएल की फ्रेंचाइजी का नहीं है। इतना ही नहीं ज्यादातर फ्रेंचाइजियों के कप्तान भारतीय टीम के शीर्ष खिलाड़ी हैं, जो लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भारतीय टीम के लिए खेलते चले आ रहे हैं।

IPL 2022

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है। दिल्ली कैपिटल्स की कमान फिर से ऋषभ पंत को सौंपी गई है। राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर संजू सैमसन पर भरोसा जताया है। एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन होंगे। इन कप्तानों का फैसला रिटेंशन के दौरान ही हो चुका था।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी हैं। वहीं गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल ऑक्शन में खरीदा था और उन्हें हाल ही में टीम का कप्तान नियुक्त किया था। वहीं पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाया है। अब सिर्फ आरसीबी को अपने कप्तानी को घोषणा करनी है, जिसकी रेस में ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस हैं। अब देखना होगा कि आरसीबी कब अपने कप्तान की घोषणा करते है।

संबंधित खबरें

Punjab Kings ने IPL 2022 के लिए Mayank Agarwal को सौंपी कमान, फ्रेंचाइजी ने किया आधिकारिक ऐलान

IPL 2022 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच, 26 मार्च को वानखेड़े में खेला जाएगा पहला मुकाबला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here