IPL 2021 : Dinesh Karthik ने आईपीएल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, महेंद्र सिंह धोनी को भी छोड़ा पीछे

0
364
Dinesh Kartik
DINESH KARTIK SURPASSES MAHENDRA SINGH DHONI

IPL 2021 का 34वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमे कोलकाता ने मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इस मुकाबले में बहुत से रिकॉर्ड बने। वहीं एक रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक ने भी अपने नाम किया। Dinesh Karthik ने आईपीएल में धोनी के 114 कैच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केकेआर के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सूर्यकुमार कुमार यादव का एज लगा और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कैच लपककर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2021 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहें 4 apps

दिनेश कार्तिक ने अभी तक 190 मुकाबलों खेले है। जिसमें 115 कैच पकड़े है और साथ ही 31 स्टम्पिंग भी की है। कैच के मामले में वह आईपीएल के नंबर एक विकेटकीपर बन गए हैं। हालांकि विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा डिसमिसल का रिकॉर्ड अभी एमएस धोनी के नाम ही है। उन्होंने 206 मैचों में 114 कैच और 39 स्टंप अपने नाम किये हैं और कुल डिसमिसल 153 हो गए हैं। जबकि दिनेश कार्तिक के कुल डिसमिसल अभी तक 146 है।

एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक के बाद नंबर 3 पर रॉबिन उथप्पा 90 डिसमिसल (57 कैच और 33 स्टम्पिंग), नंबर 4 पर पार्थिव पटेल 82 डिसमिसल (66 कैच और 16 स्टम्पिंग) व नंबर 5 पर ऋद्धिमान साहा 81 डिसमिसल (61 कैच और 20 स्टम्पिंग) मौजूद हैं। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में 6 टीमों के लिए शिरकत की है जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स), मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल है।

इस मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Mumbai Indians को 7 विकेटों से हराकर टॉप चार में जगह बना ली है। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को 15.1 ओवर में ही जीत लिया। इस जीत से कोलकाता अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं मुम्बई इंडियंस अंकतालिका में फिसल कर छठे स्थान पर पहुँच गयी है।

यह भी पढ़ें: 

IPL 2021 : Rajasthan Royal के रफ्तार के नए बादशाह Kartik Tyagi की कहानी, स्टोक्स से लेकर ब्रेट ली तक कर चुके हैं तारीफ

IPL 2021 के दूसरे चरण में खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के बाद देखें सभी टीमों की पूरी लिस्ट

IPL 2021 : Kolkata Knight Riders जीत के साथ टॉप चार में पहुंची, अय्यर और त्रिपाठी ने Mumbai Indians को बुरी हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here