INDU19 vs SLUU19: 106 रन ही बना सकी Sri Lanka की टीम, India को विजेता बनने के लिए बनाने होंगे 107 रन

0
279
INDU19
INDU19


INDU19 vs SLUU19: अंडर-19 Asia Cup में फाइनल का मुकाबला India और Sri Lanka के बीच दुबई में खेला जा रहा है। एशिया कप में सबसे सफल टीम मानें जाने वाली भारत की टीम ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 106 रन ही बना सकी। बारिश के कारण 38 ओवर का खेल ही हो सका। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को सस्ते में समेट दिया। भारत के लिए विक्की ओस्तवाल ने 3 विकेट झटके। भारत को एशिया कप जीतने के लिए 107 बनाने होंगे।

INDU19 vs SLUU19 फाइनल में श्रीलंका ने जीता टॉस

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरूआत खराब रही। श्रीलंका को पहली झटका 3 के स्कोर पर लगा। रवि कुमार ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। उसके बाद 15 के स्कोर पर राज बावा ने शेवोन डेनियल को 6 के निजी स्कोर पर चलता किया। दोनों सलामी बल्लेबाज के आउट होने के बाद श्रीलंका की टीम संभल नहीं पाई और लगातार अंतराल पर टीम को झटके लगते रहे। उसके बाद 31 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कौशल तांबे ने अंजला बांदारा को 9 के निजी स्कोर पर आउट किया।

INDU19 vs SLUU19
INDU19

श्रीलंका टीम को अगला झटका 37 के स्कोर पर लगा। तांबे ने पवन पथिराजा को आउट करके भारत को चौथी सफलता दिलाई। उसके बाद 47 के स्कोर पर विक्की ओस्तवाल ने सदिशा राजपक्षे को 14 के निजी स्कोर पर आउट किया। 57 पर दुनिथ वेलालेज भी चलते बने। विक्की ओस्तवाल ने दुनिथ वेलालेज को 9 के स्कोर पर आउट किया।

57 पर ही श्रीलंका को अगला झटका लगा। विक्की ओस्तवाल ने रानुदा सोमराथने को आउट किया। अंत में रवीन डी सिल्वा ने 15, यासिरु रोड्रिगो ने 19 और मथीशा पथिराना ने 14 रन बनाकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। भारत के लिए विक्की ओस्तवाल ने 3, कौशल तांबे ने 2, राज बावा ने 1, रवि कुमार ने 1 और राजवर्धन हैंगरगेकर ने 1 विकेट चटकाए।

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

भारत की अंडर-19 प्लेइंग इलेवन: हरनूर सिंह, ए. रघुवंशी, शेख रशीद, यश ढुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राज बावा, आराध्या यादव (विकेटकीपर), कौशल तांबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार। 

श्रीलंका की अंडर19 प्लेइंग इलेवन: चामिंडु विक्रमसिंघे, शेवोन डेनियल, दुनिथ वेलालेज (कप्तान), रानुदा सोमराथने, रवीन डी सिल्वा, ट्रेवीन मैथ्यू, अंजला बांदारा (विकेटकीपर), यासिरु रोड्रिगो, पवन पथिराजा, सदिशा राजपक्षे, मथीशा पथिराना। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here