Independence Day 2022: टीम इंडिया ने मनाया आजादी का जश्न, देशभक्ति के रंग में रंगे खिलाड़ी

क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए सभी को आजादी की बधाई दी। उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में शाहिद हुए सेनानियों को भी याद किया।

0
280
Independence Day 2022: टीम इंडिया ने मनाया आजादी का जश्न, देश भक्ति के रंग में डूबे खिलाड़ी
Independence Day 2022: टीम इंडिया ने मनाया आजादी का जश्न, देश भक्ति के रंग में डूबे खिलाड़ी

Independence Day 2022: भारत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर जश्न मना रहा है। इस दिन को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर ओर तिरंगा फहराकर सभी जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में हमारी इंडियन क्रिकेट के तमाम खिलाड़ी आजादी के जश्न को मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की देशभक्ति के रंग में रंगी ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं।

Independence Day 2022: आजादी के जश्न में डूबे खिलाड़ी

सचिन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घर पर तिरंगा लहराया। उन्होंने वीडियो में कहा कि हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा। जय हिंद….

क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए सभी को आजादी की बधाई दी। उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए सेनानियों को भी याद किया।

हार्दिक पांड्या ने अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

सुरेश रैना ने वीडियो शेयर करते हुए आजादी के 75 साल पूरे होने पर सभी को बधाई दी।

जसप्रीत बुमराह ने अपनी इंडियन टीम की जर्सी पहने हुए फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इंडियन क्रिकेट टीम के अलावा महिला क्रिकेट टीम की मिताली राज ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया।

क्रिकेट टीम के अलावा देश के अन्य खिलाडियों ने भी देश की आजादी के इस खास दिन को बेहद खूबसूरत ढंग से मनाया।

पहलवान बजरंग पुनिया ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: