ICC World Test Championship 2021-2023 में Australia की दावेदारी मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को पारी और 14 रन से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं इंग्लैंड की स्थिति अच्छी नहीं रही है। तीन मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर फिसल चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा श्रीलंका के 100 पॉइंट्स है। तीसरे पायदान पर पाकिस्तान और चौथे पायदान पर भारत है। पाकिस्तान का 75 और भारत के 58.33 पॉइंट्स हैं।
ICC World Test Championship यहां देखें लेटेस्ट पॉइंट टेबल का हाल-
टीम | PCT | P | PO | W | L | D | NR |
ऑस्ट्रेलिया | 100 | 36 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 |
श्रीलंका | 100 | 24 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 |
पाकिस्तान | 75 | 36 | 0 | 3 | 1 | 0 | 0 |
भारत | 58.33 | 42 | 3 | 3 | 1 | 2 | 2 |
वेस्टइंडीज | 25 | 12 | 0 | 1 | 3 | 0 | – |
न्यूजीलैंड | 16 | 4 | 0 | 0 | 1 | 1 | – |
इंग्लैंड | 7.14 | 6 | 10 | 1 | 5 | 1 | – |
बांग्लादेश | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0 | – |
द.अफ्रीका | – | – | – | – | – | – | – |
PCT: परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स
P: पॉइंट्स
PO: पेनल्टी ओवर
W: जीत
L: हार
D: ड्रॉ
NR: नो रिजल्ट

टीम की रैंकिंग परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स के हिसाब से तय होगी। जीत के लिए 12 पॉइंट्स, टाई मैच के लिए छह पॉइंट्स, ड्रॉ मैच के लिए चार पॉइंट्स और हार के लिए कोई पॉइंट नहीं होगा। जीतने पर 100 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स, टाई पर 50 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स, ड्रॉ पर 33.33 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स और हारने पर 0 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स होंगे।
Ashes Series: Australia ने जीती एशेज सीरीज, बोलैंड ने 7 रन देकर झटके 6 विकेट