ICC Under-19 World Cup 2022 के तीसरे मैच में भारत के अंगकृष रघुवंशी और राज बावा के तूफानी शतक के बदौलत युगांडा को 326 रनों के बड़ी अंतर से हराया। भारत ने ग्रुप स्टेज में तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज किया। त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 405 रन का स्कोर खड़ा किया।
राज बावा ने 162 और अंगकृष रघुंवशी ने 144 रनों की पारी खेलकर पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए निशांत संधू ने 4 विकेट लेकर युगांडा को 79 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश भिड़ंत होगी।
ICC Under-19 World Cup 2022 के तीसरे मैच में बड़ी जीत
युगांडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत का पहला विकेट 40 के स्कोर पर गिर गया था। हरनूर सिंह ने 15 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद निशांत संधू भी 15 रन बनाकर चलते बने। एक छोर से अंगकृष शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उनका साथ देने के लिए राज बावा आए। दोनों ने मिलकर युगांडा के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। अंगकृष रघुवंशी ने 120 गेंदों में 22 चौके और 4 छक्कों की मदद से 144 रन की पारी खेली, लेकिन राज बावा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों में नाबाद 162 रन बना डाले।

रघुवंशी और बावा ने तीसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी करके मैच को युगांडा से काफी दूर कर दिया। राज बावा ने अपनी इस पारी के दौरान 14 चौके और छक्के जड़े। भारत के सभी बल्लेबाजों ने दहाई का आंकडा पार किया और टीम ने 50 ओवर में 405 रन बनाए। भारत इस मैच से पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई थी।
युगांडा के खिलाफ भारतीय टीम ने 326 रनों से बड़ी जीत हासिल किया। यह जीत भारतीय टीम का सबसे बड़ी जीत भी है। भारत इससे पहले 2004 में स्कॉटलैंड को 270 रनों से हराया था। इस फार्मेट में भारतीय टीम की यह दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने केन्या को 2002 में 430 रनों से हराया था।
संबंधित खबरें:
ICC Under-19 World Cup 2022: अंडर-19 में भारत ने की जीत के साथ शुरुआत, विकी ओस्तवाल और यश धुल चमके