ICC Under-19 World Cup 2022 के फाइनल में दिनेश बाना ने धोनी के स्टाइल में छक्का लगाकर जिताया खिताब, देखें VIDEO

0
238

ICC Under-19 World Cup 2022 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। इंग्लैंड के 4 विकेट से हराकर भारत ने वर्ल्ड कप का पांचवां खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 189 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। भारत के लिए दिनेश बाना छक्का लगाकर टीम को चैंपियन बनाया। ये ठीक वैसा ही है, जैसे साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर भारत को 28 साल के बाद चैंपियन बनाया था। बाना ने फाइनल मुकाबले में 5 गेंदों पर 2 छ्क्के लगाकर भारतीय टीम को 4 साल बाद फिर से अंडर-19 का चैंपियन बना लिया।

ICC Under-19 World Cup 2022 का खिताब भारत ने पांचवीं बार अपने नाम किया

https://twitter.com/Crayonicsque_/status/1490055776299216896

भारत के सामने जीत के लिए 190 रन बनाने थे। लेकिन टीम को दूसरी गेंद पर पहला झटका लग गया। इसके बाद हरनूर सिंह और शेख रशीद ने मिलकर साझेदारी की। लेकिन 97 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। एक समय भारतीय टीम थोड़ी मुश्किल में आ गई। लेकिन निशांत सिंधू, राज बावा और दिनेश बाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए खिताब अपने नाम किया। दिनेश बाना ने छक्का जड़कर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया।

ICC Under-19 World Cup 2022

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में खिताब अपने नाम किया था। भारत ने अब तक खेले 14 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में से 8 बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा पांच बार अपने नाम किया। भारत के अलावा दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसने तीन बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। वहीं दो बार पाकिस्तान ने, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने एक-एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का ट्रॉफी अपने नाम किया।

संबंधित खबरें:

ICC Under-19 World Cup 2022 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, इंग्लैंड से होगा खिताबी भिड़ंत

ICC Under-19 World Cup 2022 में Yash Dhull ने बनाया शतक, विराट कोहली और उन्मुक्त चंद के क्लब में हुए शामिल

ICC Under-19 World Cup 2022 का खिताब भारत ने किया अपने नाम, इंग्लैंड को हराकर पांचवीं बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here