French Open 2022: राफेल नडाल और कैस्पर रूड के बीच होगा महामुकाबला, जानें कहां और कब देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट

स्पेनिश दिग्गज ने अब तक 13 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। उन्होंने पहली बार 2005 में इस खिताब पर कब्जा किया था।

0
310
French Open 2022
French Open 2022

French Open 2022: फ्रेंच ओपन 2022 में रविवार को एक ब्लॉकबस्टर मैच होने वाला है। 13 बार के चैंपियन राफेल नडाल महत्वपूर्ण चैंपियनशिप मैच में पहली बार फाइनलिस्ट कैस्पर रूड से भिड़ेंगे। फाइनल 5 जून को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। भारत में फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल को लाइव देखने के बारे में सोच रहे प्रशंसक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। लाइव स्ट्रीम के लिए, दर्शक SonyLIV ऐप को ट्यून कर सकते हैं।

French Open 2022: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा सिधा प्रसारण

राफेल नडाल बनाम कैस्पर रूड के बीच फ्रेंच ओपन पुरुष एकल फाइनल मैच का सीधा प्रसारण Sony TEN 2, Sony TEN 3, Sony SIX और Sony TEN 4 पर किया जाएगा। वहीं, इसका सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

download 2022 06 05T163145.248
French Open 2022

French Open 2022: कभी फाइनल नहीं हारे हैं नडाल

बता दें कि राफेल नडाल कभी फ्रेंच ओपन फाइनल नहीं हारे हैं। राफेल नडाल बनाम कैस्पर रूड के बीच आज फ्रेंच ओपन पुरुष एकल का फाइनल मैच है। स्पेनिश दिग्गज ने अब तक 13 बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। उन्होंने पहली बार 2005 में इस खिताब पर कब्जा किया था। उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 और 2020 में भी बाजी मारी।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here