CWG 2022 Day 9: कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने किया कमाल, भारत की झोली में बरसे मेडल; जानिए विनर्स लिस्ट

भारतीय खिलाड़ियों ने इस दिन 4 गोल्ड पदकों के साथ 14 मेडल हासिल किए हैं। इसी के साथ भारत के नाम कुल 40 पद हो गए हैं।

0
219
CWG 2022 Day 9: कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने किया कमाल, भारत की झोली में बरसे मेडल; जानिए विनर्स लिस्ट
CWG 2022 Day 9: कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने किया कमाल, भारत की झोली में बरसे मेडल; जानिए विनर्स लिस्ट

CWG 2022 Day 9: इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। 9वें दिन भारत पर मेडल की बरसात हुई। भारतीय खिलाड़ियों ने इस दिन 4 गोल्ड पदकों के साथ 14 मेडल हासिल किए हैं। इसी के साथ भारत के नाम कुल 40 पद हो गए हैं। इनमें 13 मेडल गोल्ड हैं। भारत मेडल टैली में फिलहाल 5वें पायदान पर है। आइए जानते हैं 9वें दिन भारत के किन-किन खिलाड़ियों ने पदक जीते….यहां जानिए पूरी लिस्ट

CWG 2022 Day 9: 9वें दिन गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

1 रवि कुमार दाहिया

टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि कुमार दाहिया ने पुरुषों की 57 किलो भार वर्ग कुश्ती में गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेल्सन को 10-0 से मात दी है।

2 विनेश फोगाट

कुश्ती में महिलाओं के 53 किग्रा. वर्ग में विनेश फोगाट चैंपियन रहीं। उन्होंने कुछ सेकंड में ही श्रीलंका की चामोडिया केशानी को हरा कर स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

3 नवीन कुमार

भारत के लिए पहलवान नवीन कुमार ने भी गोल्ड जीता। उन्होंने कुश्ती में पुरुषों के 74 किलो भार वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया।

4 भाविना पटेल

CWG 2022 Day 9: कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने किया कमाल, भारत की झोली में बरसे मेडल; जानिए विनर्स लिस्ट
CWG 2022 Day 9

भाविना पटेल ने पैरा टेबल टेनिस की महिला सिंगल क्लास 3-5 में कैटगरी में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने नाइजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से शिकस्त दी।

CWG 2022 Day 9: सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाले खिलाड़ी

1 अविनाश मुकुंद साबले

पुरुषों की 3000 स्टीपलचेज में भारत के अविनाश मुकुंद साबले ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 मिनट 11.20 सेकंड का समय निकाला और सिल्वर मेडल अपने हिस्से में कर लिया।

2 प्रियंका गोस्वामी

महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में भारत की प्रियंका ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने अपना व्यक्तिगत प्रदर्शन करते हुए 43 मिनट 38.83 सेकंड का समय निकाला।

3 पुरुष फोर्स टीम

लॉन बॉल्स के पुरुष फोर्स टीम के फाइनल में भारतीय टीम को नॉर्दन आयरलैंड के हाथों 5-18 से शिकस्त का सामना करना पड़ा और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, लॉन बॉल्स में कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पुरुषों का यह पहला मेडल है।

CWG 2022 Day 9: भारत की झोली में आए इतने ब्रॉन्ज मेडल

1 रोहित टोकस

CWG 2022 Day 9: कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने किया कमाल, भारत की झोली में बरसे मेडल; जानिए विनर्स लिस्ट
CWG 2022 Day 9

भारत के रोहित टोकस बॉक्सिंग में पुरुषों की 67 किलोग्राम वेल्टरवेट कैटगरी के सेमीफाइनल में हार गए। उन्हें जाम्बिया के स्टीफन जिंबा के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। यहां उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

2 सोनाबेन पटेल

पैरा टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में 34 साल की सोनाबेन ने ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया।

3 मोहम्मद हुसामुद्दीन

पुरुष बॉक्सिंग के 57kg कैटगरी में भारतीय मुक्केबाज हुसामुद्दीन के हाथ ब्रॉन्ज लगा, क्योंकि उन्हें अपने सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

4 दीपक नेहरा

पुरुष कुश्ती के 97kg भारवर्ग में भारतीय पहलवान दीपक नेहरा ने पाकिस्तान के तैयब राजा को 10-2 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

5 पूजा सिहाग

कुश्ती में महिलाओं के 76 किलो वर्ग में पूजा सिहाग ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। वह फाइनल में तो जगह नहीं बना पाई, लेकिन गोल्ड मेडल मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डि ब्रूइन को 11-0 से हराकर कांस्य जीता।

6 जैसमीन

बॉक्सिंग में महिलाओं के लाइटवेट (57-60 किग्रा) स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारतीय मुक्केबाज जैसमीन इंग्लैंड की जेमा पेज रिचर्डसन से 2-3 से हार गई, उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

7 पूजा गहलोत

कुश्ती में महिलाओं के 50kg वर्ग में पूजा फाइनल में तो जगह नहीं बना पाई, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल मैच में उन्होंने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेले एल को एकतरफा शिकस्त दी। उन्होंने 12-2 के अंतर से जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

संंबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here