CWG 2022 Ind Vs Eng: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 रनों से दी मात, भारत का मेडल हुआ पक्का

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद भारत ने इंग्लैंड को 165 रनों का लक्ष्य दिया था। जहां 165 रनों का पीछे करते हुए इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई।

0
317
CWG 2022 Ind Vs Eng
CWG 2022 Ind Vs Eng: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 रनों दी मात, भारत का मेडल हुआ पक्का

CWG 2022 Ind Vs Eng: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम ने कमाल कर दिया है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

 CWG 2022 Ind Vs Eng

CWG 2022 Ind Vs Eng: भारत ने इंग्लैंड को दिया था 165 रनों का लक्ष्य

बता दें कि भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद भारत ने इंग्लैंड को 165 रनों का लक्ष्य दिया था। जहां 165 रनों का पीछे करते हुए इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई। इसी के साथ ही भारतीय महिला टीम ने कम से कम अपना सिल्वर मेडल तो पक्का कर ही लिया है।

CWG 2022 Ind Vs Eng

आखिरी ओवर में इंग्लैंड को चाहिए थे 14 रन

इस मैच में टीम इंडिया की जीत में स्मृति मंधाना ने शानदार प्रर्दशन किया। मंधान ने 61 रनों की तूफानी पारी खेली। साथ ही इस मैच में भारती की फिल्डिंग भी काफी अच्छी रही। जहां इंग्लैंड की तीन बल्लेबाजों को भारत ने रन आउट किया। आखिरी ओवर इंग्लैंड को 14 रनों की जरूरत थी , स्नेह राणा ने फेंका, इस ओवर इग्लैंड की टीम 9 रन ही बना सकी।

संबंधित खबरें…

CWG 2022 Day 8: आज से शुरू होगा कुश्ती का मुकाबला, जानिए 5 अगस्त का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2022: भव्य समारोह के साथ हुई कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरूआत, जानिए 29 जुलाई को होंगे कौन-कौन से मुकाबले?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here