CSK vs MI: चेपॉक में ‘रिवेंज क्लैश’, मुंबई ले पाएगी पिछली हार का बदला? मैच से पहले देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और सभावित प्लेइंग XII

0
1

CSK vs MI: आईपीएल 2026 का रोमांच अब ‘रिवेंज वीक’ के साथ और भी दिलचस्प हो गया है, जहां टीमें दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में आज सीजन का 44वां मुकाबला सीएसके (Chennai Super Kings) और एमआई (Mumbai Indians) के बीच चेन्नई के चेपॉक (M. A. Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा।

दोनों ही टीमें अपने पिछले मुकाबले हारकर आ रही हैं और फिलहाल टॉप-4 से बाहर हैं। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच दोनों के लिए बेहद अहम हो गया है।

पिछली भिड़ंत में CSK रही थी भारी

इस सीजन 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में संजू सैमसन (101) ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर जीत की नींव रखी थी, जबकि गेंदबाजी में अकील होसेन (4 विकेट) ने किफायती और प्रभावी स्पेल डालकर मैच को डिफेंड किया था।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी और कोई भी बल्लेबाज 40 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था। यहां तक कि स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मैच में असर नहीं छोड़ पाए थे।

हेड-टू-हेड: कांटे की टक्कर

दोनों टीमों के बीच कुल मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को हल्की बढ़त हासिल है।

  • कुल रिकॉर्ड: CSK 19 – 21 MI
  • हालांकि 2023 के बाद खेले गए मुकाबलों में CSK ने 5-1 की बढ़त बनाई है।

इससे साफ है कि हालिया फॉर्म में चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन मुंबई की टीम हमेशा वापसी करने के लिए जानी जाती है।

संभावित प्लेइंग XII

CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (wk), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा/एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर/अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन/मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।

MI: रयान रिकेल्टन (wk), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश/ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे।

क्या कहता है मैच का समीकरण?

चेपॉक की धीमी पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, जो CSK के पक्ष में जाती है। वहीं मुंबई इंडियंस के पास विस्फोटक बल्लेबाजी लाइनअप है, जो किसी भी परिस्थिति में मैच पलट सकती है।

यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो चैंपियन विरासतों के बीच टक्कर है। जहां चेन्नई अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं मुंबई इंडियंस पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।