पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli पर केस दर्ज, पत्नी ने लगाया मारपीट औऱ गाली गलौज का आरोप

0
148
Vinod Kambli
पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli पर केस दर्ज

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में विनोद कांबली पर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट का आरोप लगा है। बांद्रा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये केस खुद उनकी पत्नी ने दर्ज करवाया है। क्रिकेटर पर ईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि इसके मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Vinod Kambli
Vinod Kambli

Vinod Kambli पर उनकी पत्नी ने लगाया ये आरोप

विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने पुलिस को बताया कि विनोद शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करते हैं। इसके अलावा उन्होंने विनोद कांबली पर गाली-गलौज का आरोप भी लगाया है। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर विनोद कांबली नशे की हालत में फ्लैट में पहुंचे और अपनी पत्नी से गाली-गलौज की। साथ ही उनपरकुकिंग पैन का हैंडल फेंका, जिसके कारण उन्हें चोट लग गई है। इन आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इस वक्त उनके घर की गुजर बसर BCCI से मिलने वाली पेंशन से हो रही है। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को BCCI से पेंशन के रुप में 30,000 रुपये मिलते हैं। बता दें कि विनोद कांबली ने साल 2000 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here