Magh Purnima 2023 के मौके पर हरिद्वार और घाटों पर लोगों ने लगाई आस्‍था की डुबकी, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे?

Magh Purnima 2023: ज्‍योतिष मतानुसार आज के दिन कुछ राशि के जातकों का भाग्‍योदय होगा। कन्‍या राशि के जातकों के अटके काम बनेंगे। मां लक्ष्‍मी की कृपा मिलेगी।

0
121
Magh Purnima 2023 top news
Magh Purnima 2023 top news

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा 2023 के मौके पर देशभर के नदी घाटों, हरिद्वार और ब्रहमकुंड में लोग आस्‍था की डुबकी लगा रहे हैं।इस वर्ष माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को होने के कारण बेहद खास संयोग भी बनने जा रहा है।
ज्‍योतिष मतानुसार आज के दिन कुछ राशि के जातकों का भाग्‍योदय होगा।दरअसल आज यानी रविवार को कुछ ग्रह एक राशि में विराजमान होने की वजह से किसी को लाभ होने की संभावना है। आइए जानें आज किस राशि के चमकेंगे सितारे?

Magh Purnima 2023: यहां जानिए किन राशियों को होगा लाभ?

Magh Purnima 2023: वृषभ- इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलेगा।मां लक्ष्‍मी जी की कृपा रहेगी।कहीं निवेश करेंगे तो मुनाफा होगा।
मिथुन- मिथुन राशि के जातक घर या संपत्‍ति खरीद सकते हैं। लेन-देन के लिए समय शुभ है।आर्थिक स्‍थिति में सुधार होगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों को शुभ सूचना मिलेगी। व्‍यापारी वर्ग के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं। धन लाभ होगा।

कन्‍या- कन्‍या राशि के जातकों के अटके काम बनेंगे। मां लक्ष्‍मी की कृपा मिलेगी।

Magh Purnima 2023 : जानिए बनने जा रहे ये खास योग

Magh Purnima 2023 samachar
Magh Purnima 2023.

Magh Purnima 2023 : सर्वार्थसिद्धि योग – 5 फरवरी को सुबह 7.10 से दोपहर 12.13 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा।मनोकामनाएं पूरी होंगी।दुकान का उद्घाटन करना, नए बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ रहता है।
सौभाग्य योग – 5 फरवरी को दोपहर 2.42 से 5 फरवरी तक दोपहर 3.26 बजे तक होने से पूजा, दान के लिए बेहद उत्‍तम समय है।इस दिन पूजा, पाठ दान का विशेष महत्व होता है।इस योग में शादी का भी योग माना गया है।
आयुष्मान योग-ऐसी मान्‍यता है कि इस योग के दौरान किए गए काम लंबे समय तक आपको शुभ फल देते रहते हैं। जो जीवनभर सुख देने वाला होता है।
रवि पुष्य योग- इस दौरान किए गए शुभ काम, उत्तम फल प्रदान करते हैं। ऐसे में जातक को इस दिन धन, सोना, जेवर से जुड़े कामों में सफलता मिलती है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here