BPL में बाउंसर लगने से चोटिल हुए Andre Fletcher, गर्दन पर गेंद लगने के बाद तुरंत ले जाया गया अस्पताल

0
3910
BPL
BPL

BPL के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी Andre Fletcher को बल्लेबाजी करते समय बाउंसर गेंद गर्दन पर जा लगी। गर्दन पर गेंद लगने के बाद आंद्रे फ्लेचर को अस्पताल ले जाया गया। फ्लेचर बांग्लादेश में खुलना टाइगर्स के लिए खेलते हैं। रेजौर रहमान रजा की शॉर्ट गेंद पर गर्दन पर चोट लगने के बाद फ्लेचर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

BPL में आंद्रे फ्लेचर हुए चोटिल

खुलना टाइगर्स की ओर से खेलते हुए फ्लेचर 16 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच सातवां ओवर रेजौर रहमान रजा करने आए। उनकी पहली गेंद अचानक से इतनी तेज उछली कि फ्लेचक इससे बच नहीं पाए और गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी। वह दर्द में जमीन पर गिर गए और फिर उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान के बाहर ले जाया गया। बाद में सिकंदर रजा ने मैच में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में फ्लेचर की जगह ली और 22 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: सिर पर गेंद लगने के बाद Raman Lamba की खेल के मैदान पर हो गयी थी मौत, दो दिन पहले Andre Fletcher भी बाउंसर…

Andre Fletcher की इंजरी पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फिजिशियन ने कहा कि फ्लेचर को कुछ देर मैदान में निगरानी में रखा गया था और वो अब ठीक होते दिख रहे है। वहीं खुलना टाइगर्स के मैनेजर नफीस इकबाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आंद्रे फ्लेचर अभी खतरे से बाहर हैं। वह होश में हैं और कोई तकलीफ महसूस नहीं कर रहे हैं।

आंद्रे फ्लेचर का करियर

ANDRE FLETCHER
Andre Fletcher

आंद्रे फ्लेचर टी-20 स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। वह दुनियाभर में नियमित रूप से फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं। वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने अब तक 25 वनडे और 54 टी-20 मुकाबले खेले हैं। 50 ओवर फॉर्मेट में उनके नाम पर 354 और टी-20 इंटरनेशनल में 950 रन दर्ज हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here