Yogini Ekadashi 2023: जानिए कब है योगिनी एकादशी का व्रत, शुभ मुहूर्त, इस दिन भगवान विष्णु को कैसे करें प्रसन्न?

Yogini Ekadashi 2023: शास्त्रों के मुताबिक, योगिनी एकादशी का व्रत रखने से जातक के सभी कष्टों का अंत होता और बीमारियों से मुक्ति मिलती है। अगर आप निरोग और स्वास्थ्य रहना चाहते हैं तो योगिनी एकादशी के व्रत को जरुर रखें।

0
55
Yogini Ekadashi 2023: जानिए कब है योगिनी एकादशी का व्रत, शुभ मुहूर्त, इस दिन भगवान विष्णु को कैसे करें प्रसन्न?
Yogini Ekadashi 2023: जानिए कब है योगिनी एकादशी का व्रत, शुभ मुहूर्त, इस दिन भगवान विष्णु को कैसे करें प्रसन्न?

Yogini Ekadashi 2023: हर महिने में 2 एकादशी आती हैं। एक कष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में आती है। बता दें कि पूरे साल में कुल 24 एकादशी आती हैं। जून महिने में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। योगिनी एकादशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष के योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। ये व्रत हर साल जून-जुलाई में रखा जाता है। योगिनी एकादशी का व्रत श्री हरि विष्णु के लिए रखा जाता है। इस दिन श्री नारायण भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। इस व्रत को रखने से सभी पापों का नाश होता है और हर तरह के दुख दर्द दूर होते हैं। इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून 2023 यानी बुधवार के दिन रखा जाएगा।

शास्त्रों के मुताबिक, योगिनी एकादशी का व्रत रखने से जातक के सभी कष्टों का अंत होता और बीमारियों से मुक्ति मिलती है। अगर आप निरोग और स्वास्थ्य रहना चाहते हैं तो योगिनी एकादशी के व्रत को जरुर रखें। ऐसा माना जाता हि कि इस व्रत को रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही योगिनी एकादशी व्रत को रखने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। अब जानते हैं योगिनी एकादशी का शुभ मुहुर्त और भगवान विष्णु को कैसे करें प्रसन्न…

Yogini Ekadashi 2023
Lord VIshnu

Yogini Ekadashi 2023: शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि प्रारंभ 13 जून सुबह 09:28 मिनट
एकादशी तिथि समाप्त 14 जून सुबह 08: 28 मिनट
योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून, 2023, बुधवार के दिन रखा जाएगा।
योगिनी एकादशी पारण मुहूर्त 15 जून , गुरुवार सुबह 05:22 से 08:10 तक है।

Yogini Ekadashi 2023:

Yogini Ekadashi 2023: भगवान विष्णु को इस तरह करें प्रन्न

योगिनी एकादशी के दिन श्री हरि के भजन करें और नाम का जाप करें।
इस दिन भजन- कीर्तन करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
इस दिन व्रत रखने और साधना करने से सभी समस्याओं का अंत होता है।
इस दिन केवल जलीय आहार ग्रहण करें।
इस दिन अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
जितना ज्यादा संभव हो विष्णु जी के साथ शिव जी की भी उपासना करें।

यह उपाय करने से भगवान विष्णु खुश होकर अपनी कृपा अपने भक्तों पर बरसाते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

यह भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here