Sawan 2023: उज्‍जैन स्थित महाकालेश्‍वर मंदिर में भव्‍य भस्‍म आरती के बाद भक्‍तों ने महादेव से मांगा आशीर्वाद

Sawan 2023: सावन मास के 5वें सोमवार को भगवान महाकाल के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना का दौर दिनभर चलेगा। भगवान महाकाल का लगातार दूध और जल से अभिषेक किया जा रहा है।

0
115
Sawan 2023: Ujjain Mahakaal ji ki Arti
Sawan 2023: Ujjain Mahakaal

Sawan 2023: श्रावण मास के मौके और सोमवार के दिन उज्‍जैन स्थित पौराणिक ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर की भव्य भस्म आरती हुई। जिसमें बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्‍त किया। मालूम हो कि श्रावण मास में भगवान महाकाल प्रजा का हालचाल और दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर भी जाते हैं।मालूम हो कि इस वर्ष सावन 58 दिन का है।जिसमें 8 सोमवार आ रहे हैं यही वजह है कि शिव भक्त बेहद उत्‍साहित हैं। महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन किया गया।इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ भस्म आरती हुई। जिसे देखने के लिए भगवान विश्वनाथ के भक्त भारी संख्‍या में जुटे थे।

Sawan 2023 top update today
श्रावण मास के मौके और सोमवार के दिन उज्‍जैन स्थित पौराणिक ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर की भव्य भस्म आरती हुई।

Sawan 2023: फलाहार का भोग लगा

Sawan 2023: सावन मास के 5वें सोमवार को भगवान महाकाल के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना का दौर दिनभर चलेगा। भगवान महाकाल का लगातार दूध और जल से अभिषेक किया जा रहा है। इसके बाद प्रातःकालीन भोग आरती, संध्या कालीन आरती और शयन आरती भी होगी। श्रावण मास के सोमवार को होने वाली भस्म आरती में भगवान को फलाहार का ही भोग लगता है।

Sawan 2023: भगवान महाकाल की 5वीं सवारी आज

Sawan 2023: महाराजाधिराज भगवान महाकाल सावन मास के प्रत्येक सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलते हैं।आज सांय 4 बजे पूजा आरती के बाद भगवान जी को पालकी में विराजित करवाकर नगर भ्रमण के लिए शाम को ले जाया जाएगा।भगवान महाकाल का राम घाट पर पूजन होगा। इसके बाद प्लास्टिक सुपरमार्केट से महाकालेश्वर मंदिर गोदाम होते हुए बाबा की सवारी निकाली जाएगी। इस मौके पर समस्‍त उज्‍जैन समेत दूर-दूर से भक्‍त भगवान का स्‍वागत करेंगे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here