सावन के महीने में भूलकर भी न करें ये काम, रूठ सकते हैं भोलेनाथ! यहां जानें हर जानकारी…

Sawan Month: इस पवित्र महीने में कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे भगवान शिव रूठ जाएं। ये हैं वो कुछ काम जिन्हें किसी भी शिव भक्त को भूल से भी नहीं करने चाहिए...

0
126
Sawan Month
Sawan Month

Sawan Month: सावन का महीना भोलेनाथ के भक्तों के लिए कई मायनों में खास है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए खूब पूजा पाठ करते हैं और सोमवार के व्रत भी रखते हैं। जगह-जगह पर भक्तों द्वारा अपने भगवान का रुद्राभिषेक किया जाता है। कुंवारी कन्याएं अच्छे पति की चाहत लेकर शिव जी की पूजा करती हैं और 16 सोमवार का व्रत भी रखती हैं।

इस बार सावन 59 दिनों का होगा, क्योंकि इस दौरान अधिकमास भी रहेगा। सावन में अधिकमास की शुरुआत 18 जुलाई 2023 से होगी और 16 अगस्त 2023 को इसका समापन होगा। वैसे तो महादेव एक कलश जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं, परंतु इस दौरान कुछ ऐसे काम हैं, जो किसी भी शिव भक्त को भूल से भी नहीं करने चाहिए…

FotoJet 2023 07 03T190223.325

Sawan Month: सावन के महीने में न करें ये काम

  • भोजन में इस बात का रखें खास ख्याल

सावन में सात्विक भोजन ही करना चाहिए। मांस, मदिरापान का सेवन न करें। ऐसा करने से शिव जी की पूजा का फल नहीं मिलता। इसके अलावा सावन महीने में लहसुन, प्याज खाने की भी मनाही है, ये तामसिक भोजन माना जाता है। वहीं बैंगन का त्याग करें क्योंकि सावन में इसका सेवन अशुभ होता है। इससे रोग हावी हो जाते हैं।

  • दिन में सोने से बचें

ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में दिन में सोने से भगवान भोलेनाथ रुष्ट हो जाते हैं। इसलिए भक्ति के इस महीने में जितना संभव हो, भगवान भोलेनाथ की आराधना करें। उनकी पूजा करें। ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। साथ ही, सावन के महीने में बिस्तर का त्याग कर जमीन पर सोना चाहिए।

  • इस महीने में न करें तेल का प्रयोग

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को तेल नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे भगवान भोलेनाथ नाराज हो जाते हैं। वहीं, तेल और तिल का दान करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। सावन महीने में तेल का प्रयोग न करें।

  • पवित्रता का रखें खास ध्यान

यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इस महीने में अपवित्रता का कोई काम नहीं करना चाहिए। भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए आपके विचारों का शुद्ध होना भी जरूरी है।

  • किसी का अपमान न करें

वैसे तो हमें कभी किसी का अनादर नहीं करना चाहिए लेकिन भगवान शिव की कृपा पाने के इस खास महीने में किसी का अपमान करने की भूलकर भी चेष्टा न करें। दूसरों के प्रति द्वेष की भावना न लाएं। माता-पाता, गुरु, जीवनसाथी, दोस्त अथवा द्वार पर आए लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए।

FotoJet 2023 07 03T200205.683

Sawan Month: 19 साल बाद सावन में दुलर्भ संयोग

जानकारी के लिए बता दें कि 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है जब सावन में अधिकमास होने की वजह से 8 सावन सोमवार व्रत और 9 मंगला गौरी व्रत आएंगे। मान्यता है कि सावन के हर सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने पर तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है।

इस बार इस प्रकार हैं सावन के सोमवार

सावन का पहला सोमवार – 10 जुलाई 2023 | सावन अधिकमास का पहला सोमवार – 24 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार – 17 जुलाई 2023
| सावन अधिकमास का दूसरा सोमवार – 31 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार – 21 अगस्त 2023
| सावन अधिकमास का तीसरा सोमवार – 7 अगस्त 2023
सावन का चौथा सोमवार – 28 अगस्त 2023
| सावन अधिकमास का चौथा सोमवार – 14 अगस्त 2023

FotoJet 2023 07 03T200524.488

सावन पूजा सामग्री

सावन में शिव पूजा के लिए गंगाजल, जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, पंचामृत, जनेऊ, वस्त्र, चंदन, रोली, अक्षत, बेलपत्र, फल, विजया, आक, धतूरा, कमल गहा, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, पंच मेवा, धूप, दीप, गुलाल, अबीर, इत्र कपूर आदि का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here