Chaitra Navratri 2022: 9 दिन का रख रहीं हैं अगर व्रत, तो ये व्रत चार्ट जरूर पढ़ें, ना बढ़ेगा वजन ना लगेगी भूख

0
316
Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022: नवरात्र में अक्सर ठीक से खान-पान का ख्याल न रखने के कारण शरीर को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर लोग तो समझ ही नहीं पाते हैं कि व्रत के सयम क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ? व्रत में लोग आलू खाना अधिक पसंद करते हैं क्योंकि आलू से कई तरह की डिश बनती हैं। जैसे की आलू टिक्की, चिप्स, पकौड़ा आदि। आलू आसानी से घर में उपलब्ध रहता है साथ में सस्ता भी होता है। पर आलू में भारी मात्रा में शुगर और फैट पाया जाता है जिससे वजन जल्दी बढ़ता है। इसमें समान्य मात्रा में कार्बोहाइडेट पाया जाता है।

कार्बोहाइडेट आसानी से पच जाता है जिससे आप को बार बार भूख लगती है। बार बार खाने से वजन बढ़ता है। समान्य कार्बोहाइडेट लेने से बचना चाहिए। तले हुए पर्दाथ में भी कार्बोहाइडेट पाया जाता है। इस दौरान लोग मीठा काफी खाते हैं इससे भी बचना जरूरी है। मीठे की जगह आप शहद या गुण का प्रयोग कर सकती हैं।

Chaitra Navratri 2022: तले हुए खाने को करें नजरअंदाज

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

व्रत में आप हैवी डोज न ले, तले हुए खाने को नजरअंदाज करे नहीं तो शरीर को बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। पांचन तंत्र को आराम करने दें। हर समय खाना बंद करे।

व्रत है तो अधिक पानी पियें इससे शरीर में मौजूद विशैले पदार्थ निकल जाते हैं। शरीर स्वस्थ्य रहता है। इस समय आप नारियल पानी, नींबू पानी, छांछ, लस्सी का प्रयोग कर सकती हैं।

अगर आप टी या कॉफी की आदी हैं तो दिन में एक बार से अधिक इसका सेवन न करें खाली पेट तो बिल्कुल भी न पियें इससे आप को गैंस की समस्या हो सकती है।

व्रत में पोषक तत्वों का प्रयोग करें जैसे की अनार जूस, नारियल पानी, दही, दूध इससे आप को बार बार भू नहीं लगेगी और आप पुरा दिन फूल महसूस करेंगी।

Chaitra Navratri 2022: ये है व्रत चार्ट

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

सुबह एक गिलास दूध 50 ग्राम नट्स, जैसे बादाम, मखाना, अखरोट।

ग्यारह बजे, लस्सी या नारियल पानी

दोपहर दो बजे एक बड़ा कटोरा खीरा, रायता या फल रायता।

शाम पांच बजे फ्रूट चाट या मिक्स फ्रूट चाट

रात आठ बजे पनीर चाट या पनीर की सब्जी का सेवन करें।

Chaitra Navratri 2022: गरम मसाला खाने से बचें

Chaitra Navratri 2022
Chaitra Navratri 2022

नवरात्र में गरम मसालों का सेवन गलती से भी न करें क्योंकि ये शरीर में गर्मी पैदा करते हैं जिससे आप को दिक्कत हो सकती है। लहसुन, प्याज, लौग आदि गरम मसालों को दूर रखें।

व्रत में सात्विक भोजन का सेवन करें जैसे कि गाजर, गंजी, खीरा इससे शरीर को तुरंत उर्जा मिलती है। और शरीर में ठंडक बनी रहती है।

नवरात्र में मांस का सेवन गलती से भी न करें क्योंकि ये सभी गरम खान हैं। इससे शरीर को दिक्कत हो सकती है।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here