Phool Holi: वृंदावन में 14 मार्च को खेली जाएगी फूलों की होली, देखें तस्वीरें

इस दिन बांके बिहारी मंदिर में भव्य उत्सव होता है। लोग एक दूसरे को जमकर रंग लगाते हैं। फेंके जा रहे फूलों के बीच लोग जमकर डांस भी करते हैं।

0
1139
Phool Holi
Phool Holi

Phool Holi: मथुरा का नाम सुनते ही दिमाग में वृंदावन, बरसाना, बांकेबिहारी मंदिर और होली के रंगों की तस्वीर आती है। मथुरा की होली विश्व प्रसिद्ध है। क्योंकि यहां पर 8 तरह की होली होती है। मथुरा में होली 10 मार्च से ही शुरू हो गई है। होली की शुरुआत लड्डू होली से होती है, उसके बाद लट्ठमार होली, फूलों की होली, इत्र की होली इसी तरह 8 तरह की होली मनाई जाती है। 14 मार्च को फूलों की होली खेली जाएगी। यहां पर टेसू के फूलों की होली खेली जाती है और चारों तरफ गुलाल-अबीर लपेट कर लोग सराबोर रहते हैं। टेसू के फूलों से तैयार रंग को लाड़ली मंदिर में नंदगांव के हुरियारों पर डाला जाता है।

Phool Holi: फूल की होली है खास

वृंदावन की फूलों की होली देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग लाड़ली मंदिर में जुटते हैं। इसके लिए बांके बिहारी मंदिर के द्वार खोले जाते हैं।

Phool Holi
Phool Holi

इसी बहाने लोगों को कृष्ण भगवान को निहारने का पूरा मौका मिलता है। मंदिर में लोगों पर पुजारी फूल फेंकते हैं। इसी तरह फूलों की होली मनाई जाती है।

Phool Holi
Mathura Holi

इस दिन बांके बिहारी मंदिर में भव्य उत्सव होता है। लोग एक दूसरे को जमकर रंग लगाते हैं। फेंके जा रहे फूलों के बीच लोग जमकर डांस भी करते हैं।

Phool Holi
Holi with Kanha

Phool Holi कान्हा के साथ होली का रंग

कान्हा की भक्ति में विलीन भक्त फूलों की होली का लुत्फ उठाते हुए खूब नाचते गाते हैं। पुजारी जी भक्तों पर फूल फेंकर उन्हें और उत्साहित करते हैं।

Phool Holi
फूलों की होली

मथुरा की गलियों में होली के 10 दिन पहले से ही होली का रंग दिखान देने लगता है। गलियां रंगों से रंगी रहती हैं।

Phool Holi

फूल की होली खेलने के लिए भक्त कान्हा और राधा रानी की तरह कपड़े पहनकर मंदिर में पहुंचते हैं। भक्तों के साथ होली के रंग में रंग जाते हैं।

Phool Holi
Phool Holi

लट्ठमार होली खेलने के लिए सजी-धजी महिलाएं लाठी लेकर पुरुषों पर वार करती हैं। अपने बचाव के लिए पुरुष समान साथ रखते हैं जिसे आप तस्वीरों में देख सकते हैं। सुहागिन महिलाएं शादी के जोड़े में 16 श्रृंगार कर के लट्ठमार होली खेलती हैं।

Phool Holi
Phool Holi

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here