प्रचंड जीत के बाद AAP कर रही है Amritsar में रोड शो, Arvind Kejriwal ने हाथ जोड़कर लोगों को दिया धन्यवाद

0
717
Arvind Kejriwal thanked the people with folded hands
Arvind Kejriwal thanked the people

Arvind Kejriwal in Punjab: Punjab विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी रविवार को Amritsar में रोड शो कर रही है। राज्‍य में मिले पूर्ण बहुमत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के नामित मुख्यमंत्री भगवंत मान हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद दे रहे हैं। बता दें कि रोड शो में भारी भीड़ दिख रही है।

शहीदों को Arvind Kejriwal ने अर्पित की श्रध्‍दांजलि

रविवार को पंजाब के नामित मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के जलियांवाला बाग स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की है। बलिदानियों को नमन करते हुए भगवंत मान ने ट्वीट किया, ”देश की आजादी के महान शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जलियांवाला बाग में माथा टेका।”

रोड शो के लिए AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया रविवार सुबह पंजाब पहुंचे। जिसके बाद केजरीवाल, भगवंत मान के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे और वहां माथा टेका। बता दें कि उन्‍होंने दुर्गियाना मंदिर में भी पूजा की।

भगत सिंह के पैतृक गांव में भगवंत मान लेंगे शपथ

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

AAP पंजाब के सीएम उम्मीदवार Bhagwant Mann 16 मार्च को Khatkar kalan में शपथ लेंगे। वहीं उनके मंत्रीमण्‍डल के 16 विधायक बाद में मंत्री पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कि पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वो राज्‍य के मुख्यमंत्री पद की शपथ राजभवन के बजाय महान क्रांतिकारी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में लेंगे।

Punjab Election Result: AAP ने पंजाब में रचा इतिहास

Bhagwant Mann,Punjab Election 2022
Bhagwant Mann

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीत कर इतिहास रचा है। जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल 18 सीटों पर सिमट गई। राज्य में AAP की सुनामी में शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन भी बह गया। शिअद को 3 और बसपा को महज एक सीट मिली। जबकि भाजपा को सिर्फ 2 सीटों से संतुष्‍ट होना पड़ा। बता दें कि चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here