Nowruj 2023: नौरोज के मौके पर Google ने Doodle बनाकर दी शुभकामनाएं, जानिए इसका महत्‍व

0
48
Nowruj 2023 top news today
Nowruj 2023 top news today

Nowruj 2023: गूगल डूडल हर बार कुछ खास रहता है,लेकिन आज यानी मंगलवार को यह और खास हो गया है।आज से ही पारसियों के नए वर्ष का आगाज हो गया है।नौराज ही “नया दिन” होता है।पूरे ईरान और पर्शियन डायसपोरा में यह पर्व पिछले करीब 3000 साल से मनाया जा रहा है।इसकी जड़ें ज़ोरास्ट्रियनिस्म यानी ऐसा पंथ जो प्राचीन पर्शिया में अस्तित्व में था, जो वसंत को अंधकार पर जीत के तौर पर देखा करता था। उससे ताल्लुक रखता है।

आज के इस खास गूगल डूडल में फूल-पत्तियों और उनके इर्द-गिर्द मंडराने वाली मधुमक्खी दिखाई गई है।बेहद सादगी से इस हरे-भरे डूडल पर क्लिक करने पर नौराज केz जश्न से जुड़ा डेडिकेटेड पेज खुलेगा।जहां इससे जुड़ी खबरें, तस्वीरें और वीडियो आदि गूगल पर उपलब्ध हैं। मालूम हो कि यूनाइटेड नेशंस ने इस फेस्टिवल को इंटरनेशनल हॉलिडे घोषित कर रखा है, क्योंकि इसे दुनिया भर में लगभग 300 मिलियन लोग सेलिब्रेट करते हैं।

Nowruj 2023: जश्न दो हफ्ते तक मनाया जाता है

Nowruj 2023: नॉर्दर्न हेमिसफेयर के लिए 20 और 21 मार्च वसंत का पहला दिन होता है।पर्शियन न्यू ईयर ईरानी सोलर हिजरी कैलेंडर पर आधारित है।ईरान के सोलर हिजरी कैलेंडर के हिसाब से यहां के नए साल के आगाज के साथ यह जश्न दो हफ्ते तक मनाया जाता है, जिसमें 4 सार्वजनिक छुट्टियां भी रहती हैं।ये अवकाश पहले दिन से लेकर चौथे दिन तक पड़ते हैं।आमतौर पर ईरानी कैलेंडर का पहला महीना 21 मार्च से शुरू होता है।

Nowruj 2023: घरों को अंडों को सजाते हैं लोग

Nowruj 2023: नौरोज पर्व के दौरान कुछ लोग अपने घरों पर अंडों सजाते हैं।दरअसल वे ऐसा नए जीवन के सम्मान के लिए करते हैं। वे “नई शुरुआत” के लिए अपने घरों को भी सजाते हैं।इस मौके पर खास पकवान और सामान बनाया जाता है।जिसमें वसंत से जुड़ी सब्जियां और अन्य चीजें शामिल होती हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here