साल 2021 का सावन महीना 25 जुलाई से शुरु हो चुका है, आपने देखा होगा सावन के महीने में लोग भगवान शिव के उपर दूध चढ़ाते है शायद आपने कभी इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा। की लोग शिवलिंग पर दूध क्यों चढ़ाते है। हम आपको बता दें कि भगवान शिव को जो चीजें अर्पित किया जाता है। उनका कभी भी उपयोग नहीं किया जाता है। इसीलिए शिव जी को चढ़ाए गए नारियल का उपयोग नही करना चाहिए। धर्मों के अनुसार शिव जी को वही चीजें चढ़ाई जाती हैं।

जिनका सावन महीने में सेवन करने से बहुत नुकसान होता है। ऐसा कहा जाता है कि शिव जी ने विष पिया था इसलिए वह लोगों की भलाई के लिए उनके लिए नुकसानदेय साबित होने वाली चीजों को खुद उपसोग नहीं करना चाहिए।

सावन के महीने में शिवलिंग का अभिषेक दूध-दही, शहद आदि चीजों से होता है। मेडिकल साइंस की नजर से देखा जाए तो बारिस के इस मौसम में दूध और दूध से बनी चीजें नहीं खाना चाहिए, इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती है।पहले के समय में लोग सावन आते ही दूध लेना छोड़ देते थे और वह दूध शिव जी को चढ़ाते थे। 

हम आपको बता दें कि शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से व्‍यक्ति की इच्छाशक्ति मजबूत होती है। मन का स्वामी चंद्रम है। इसकी अच्‍छी-बुरी स्थिति व्‍यक्ति के मन पर असर डालती देती है। क्योकि पानी और दूध पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। ऐसे में शिव जी को दूध चढ़ाने से चंद्रमा के नकारात्‍मक असर से राहत मिलता है। सावन महीने में शिवलिंग को जल और दूध चढ़ाने से बहुत लाभ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here