Horoscope and Panchang: कन्‍या राशि वालों के पूरे होंगे काम, धनु राशि को मिलेगा आराम

Horoscope and Panchang: मेष राशि के जातकों को आज धार्मिक कार्य के लिए खरीदारी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। घर एवं बाहर के लोगों का भरपूर सहयोग भी मिलेगा।

0
124
Panchang and Horoscope
Panchang and Horoscope

Horoscope and Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र, वार, योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।कन्‍या राशि वालों के पूरे होंगे काम, धनु राशि को मिलेगा आराम।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: यहां जानें 14 मई 2022 का पंचाग

तिथित्रयोदशी 
नक्षत्रचित्रा 
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वारशनिवार 
सूर्यमेष राशि में संचरण 
सूर्योदय05:00 एएम 
सूर्यास्‍त06:35 पीएम 
चंद्रमाकन्‍या राशि 
राहूकाल09:00 से 10:45 एएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासवैशाख 
दिनन‍रसिंह जयंती 
दिशा शूलपूर्व दिशा 

Horoscope and Panchang: यहां जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के जातकों को आज धार्मिक कार्य के लिए खरीदारी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। घर एवं बाहर के लोगों का भरपूर सहयोग भी मिलेगा।

वृषभ:वृषभ राशि के लोगों को आज अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष रूप से ध्‍यान रखना होगा।खानेपीने में लापरवाही न बरतें। घर पर किसी बात को लेकर बड़ों के साथ विवाद होने की संभावना है।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को कार्यस्‍थल पर कुछ अहम काम सौंपा जा सकता है। किसी भी मसले को लेकर परेशान न हों। बीते दिनों से चली आ रही धन संबंधी दिक्‍कतें दूर होंगी। किसी परिजन को स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

कर्क: कर्क राशि के लोगों का दिन आज व्‍यस्‍तताओं से भरा रहेगा। घर एवं बाहर के कामों को पूरा करने का दबाव रहेगा। पैरों और घुटनों में दर्द की समस्‍या से परेशान रहेंगे।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को कहीं से उपहार की प्राप्ति होगी। मन में नकारात्‍मक विचारों को हावी न होने दें। पानी अधिक से अधिक पीयें।अपने से बड़ों का सम्‍मान करें।

Horoscope and Panchang: जानिये कन्‍या से लेकर तुला राशि के जातकों का हाल

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोगों को किसी सामान की खरीदारी करने बाजार जाना पड़ेगा। जीवनसाथी की सेहत का पूरा ध्‍यान रखें। कार्यालय में कुछ लोगों को आपसे ईर्ष्‍या हो सकती है।

तुला: तुला राशि के लोगों को आज कहीं से समारोह का निमंत्रण मिल सकता है। अपने खानपान का ध्‍यान रखें। जीवन में समस्‍याओं से निराश होने की बजाय बेहतर होगा कि डटकर सामना करें।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों की पिछली समय से चली आ रही बाधाओं का अंत होगा। अपने मन की बात हर किसी के साथ साझा न करें। वरिष्‍ठ अधिकारियों का भरपूर सहयोेग मिलेगा।

धनु: धनु राशि के लोगों को आज घर के रखरखाव पर ध्‍यान देना होगा। अपने से बड़ों का सम्‍मान करें। मां के स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा ध्‍यान रखें। आज अवकाश होने के कारण आराम मिलेगा।

मकर: मकर राशि के लोग नया कारोबार शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। घर पर किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। बड़ों से विवाद न पड़ें।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को आज का दिन आपके लिये उत्तम सिद्ध होगा। नजदीकी लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग अवश्य करें।

मीन: अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें।ऑफिस के कार्यों के कारण काफी थकावट हो सकती है। आज कुछ समय एकांत में बिताएंगे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here