Horoscope And Panchang: तुला राशि के जातकों का दिन बेहद शुभ गुजरेगा, वृषभ राशि के जातक वाणी पर रखें संयम

Horoscope And Panchang: कन्‍या राशि के जातक आज अपने जरूरी काम पूरा करेंगे। हालांकि जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

0
150
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्‍योहार, दिशा शूल और अन्‍य कई जरूरी जानकारियां प्राप्‍त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। तुला राशि के जातकों का दिन बेहद शुभ गुजरेगा, वृषभ राशि के जातक वाणी पर रखें संयम

Horoscope and Panchang hindi news today.
Horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: यहां जानें 28 अगस्‍त 2022 का पंचांग

तिथिभाद्रपद प्रतिपदा  
नक्षत्रपूर्व फाल्‍गुनी  
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वाररविवार 
सूर्यसिंह  
सूर्योदय06:11 एएम 
सूर्यास्‍त06:44 पीएम 
चंद्रमाकन्‍या राशि 
राहूकाल05:10 से 06:44 पीएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासभाद्रपद 
अभिजीत मुहूर्त12:03 से 12:53 पीएम तक 
दिशा शूलपश्चिम दिशा

Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्‍या राशि का हाल

मेष- मेष राशि के जातकों को पसंदीदा भोजन मिलने से खुशी मिलेगी। आज उनके हर कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। नए संपर्क बनने से लाभ होगा।

वृषभ: वृषभ राशि के जातक आज अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी बात को लेकर घर पर कहासुनी हो सकती है। काम पर फोकस करें, तो बेहतर होगा।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों का दिन सैरसपाटे में गुजरेगा। काम को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। घर पर मेहमान का आगमन होगा।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्‍नति मिलेगी। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

सिंह: सिंह राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी की व्‍यर्थ निंदा करने से बेहतर है कि अपने काम पर ध्‍यान दें।

कन्‍या: कन्‍या राशि के जातक आज अपने जरूरी काम पूरा करेंगे। हालांकि जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल

तुला- तुला राशि के लोगों का दिन बेहद शुभ है। आज आपके सभी काम पूर्ण होंगे। शाम के समय दोस्‍तों के साथ कहीं बाहर समय व्‍यतीत करेंगे।

वृश्चिक- आज आपको मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। जोखिम भरे निवेश करना उचित नहीं है। महिला जातक आज हीनभावना की शिकार हो सकती हैं।

धनु- आज के दिन जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। नए कार्यों के आगाज के लिए दिन बेहतर है। पिछले कई दिनों से घर में चल रहे दुविधायुक्‍त माहौल में सुधार होगा।

मकर-बेशक कुछ लोगों को आपका काम पसंद नहीं आए, बावजूद इसके आप अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में जुटे रहें।रिटेल व्यापारियों के कारोबार (Business) में वृद्धि होगी।

कुंभ-कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था दूर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। धार्मिक कार्यों से धन लाभ होगा। दूसरों की आलोचना करने से बचें। शत्रु भी आज आपसे मित्रतापूर्ण व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे। दिन सामान्य फलदायी रहेगा।

मीन-अतिवादी विचारों से दूर रहें। कुछ लोग आपको गलत तथ्यों के आधार पर उकसाने का प्रयास करेंगे।पूजा की तरफ मन लगेगा। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष रूप से ध्‍यान रखें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here