Horoscope And Panchang: धनु र‍ाशि के जातक करेंगे सैरसपाटा, मकर राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी

Horoscope And Panchang: कर्क राशि के लोगों को आज मनपसंद भोजन मिलेगा। काम पर जाने से पहले अपने आराध्‍य देव को जरूर याद करें। इसके बाद ही आगे के काम के बारे में सोचें।

0
196
Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहूकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल?

horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: यहां देखिये 05 जून 22 का पंचाग

तिथिषष्‍ठी 
नक्षत्रआश्‍लेषा   
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वाररविवार 
सूर्यवृषभ 
सूर्योदय05:10 एएम 
सूर्यास्‍त06:45 पीएम 
चंद्रमाकर्क राशि 
राहूकाल05:26 से 07:06 एएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासज्‍येष्‍ठ 
विजय मुहूर्त11:58 एएम से12:52 पीएम तक 
दिशा शूलपश्चिम दिशा 

Horoscope And Panchang: जानें मेष से लेकर कन्‍या राशि का हाल

Horoscope and Panchangg
Horoscope and Panchang

मेष: मेष राशि के जातकों की व्‍यस्‍तता आज बढ़ सकती है।कार्यस्‍थल पर व्‍यर्थ का तनाव होने से दिक्‍कत हो सकती है। इसके साथ ही कई लोगों को जरूरी काम के सिलसिले में बाहर भी जाना पड़ सकता है।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को अपनी माता के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता सताएगी। बेवजह के तनाव में रहने से मन व्‍यथित रह सकता है। थोड़ा धैर्य और संयम के साथ काम लें।

मिथुन:मिथुन राशि के लोगों को आज जरूरी काम के सिलसिले में बाहर जाना होगा। अचानक मेहमानों के आने से मन प्रसन्‍न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क:कर्क राशि के लोगों को आज मनपसंद भोजन मिलेगा। काम पर जाने से पहले अपने आराध्‍य देव को जरूर याद करें। इसके बाद ही आगे के काम के बारे में सोचें।

सिंह:सिंह राशि के लोगों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेषतौर पर ध्‍यान रखना होगा। बड़ो से बात करने के दौरान शिष्‍टाचार का पूरा ध्‍यान रखें।

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोगों को संघर्षपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना होगा। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। हर चुनौती का डटकर सामना करें।

Horoscope And Panchang: जानें तुला से लेकर मीन राशि तक का हाल

तुला: तुला राशि के जातकों को व्‍यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मन को इधर-उधर भटकाने की बजाय नियंत्रित करने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सम्‍मान करें।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। किसी भी कानूनी पचड़े में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिक जिम्‍मेदारियां दी जा सकतीं हैं।

धनु: धनु राशि के जातक आज सैरसपाटे में व्‍यस्‍त रहेंगे। इस दौरान अपने खानपान का ध्‍यान रखें। घर पर मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

मकर: मकर राशि के लोगों को आज कहीं से खुशखबरी मिल सकती है। मांगलिक उत्‍सव में शामिल हो सकते हैं। घर से बाहर निकलते से समय ईश्‍वर का नाम लेकर निकलें।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को आज कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। घर के रखरखाव और सुधार के बारे में चर्चा करेंगे। बड़ों के साथ कहासुनी हो सकती है।

मीन: मीन राशि के लोगों को आज उत्‍तम भोजन की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्‍न रहेगा। मां का आशीर्वाद मिेलेगा। सभी कामों को समय से पूरा कर लेंगे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here