Horoscope And Panchang: मेष राशि वालों का दिन गुजरेगा बेहद शुभ, धनु राशि के जातक करेंगे सैरसपाटा

Horoscope And Panchang: कर्क राशि के लोगों को आज कारोबार में मुनाफा होगा। घर पर अगर कोई बीमार है, तो जल्‍द ही ठीक होने की संभावना है।

0
228
horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang:हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है। पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।मेष राशि वालों का दिन गुजरेगा बेहद शुभ, धनु राशि के जातक करेंगे सैरसपाटा।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: जानिए 11 अगस्‍त 22 का पंचांग

तिथिचर्तुदशी  
नक्षत्रउत्‍तराषाढ़ा  
पक्षशुक्‍ल पक्ष 
वारगुरुवार  
सूर्यकर्क  
सूर्योदय06:05 एएम 
सूर्यास्‍त06:58 पीएम 
चंद्रमामकर राशि 
राहूकाल2:08 से 03:45 पीएम तक 
विक्रमी संवत2079 
शक संवत1944 
मासश्रावण  
अभिजीत मुहूर्त12:01 से 12:55 पीएम तक 
दिशा शूलदक्षिण म दिशा

Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्‍या राशि का हाल

मेष : मेष राशि वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज उन्‍हें सुबह से ही शुभ सूचनाएं प्राप्‍त होंगी। उन्‍हें हर काम में सफलता मिलेगी।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के परिवार में अचानक तनाव बढ़ने से माहौल खराब होगा। वाणी पर आज संयम रखना बेहद जरूरी है।

मिथुन : मिथुन राशि के लोगों का दिन व्‍यस्‍तताओं से भरा गुजरने वाला होगा। घर पर अचानक मेहमानों के आने से खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।

कर्क : कर्क राशि के लोगों को आज कारोबार में मुनाफा होगा। घर पर अगर कोई बीमार है, तो जल्‍द ही ठीक होने की संभावना है।

सिंह: सिंह राशि के लोगों को आज रोजगार के नए मौके मिलेंगे। घर पर किसी बड़े से बात करने के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।

कन्‍या : आज घर के जरूरी काम निपटाने होंगे। अपने खानपान को संयमित रखें। अचानक मेहमानों के आगमन से अच्‍छा लगेेगा।

Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल

तुला: तुला राशि के जातकों को आज किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद उत्‍पन्‍न हो सकते हैं।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।आज कोई जरूरी काम सौंपा जा सकता है।

धनु: धनु राशि के जातकों को आज कहीं से सुंदर तोहफे की प्राप्ति होगी। घर पर मेहमानों के आने से रौनक बनी रहेगी। दिन में कहीं बाहर घूमने निकल सकते हैं।

मकर: मकर राशि के जातकों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का बेहद ध्‍यान रखना होगा। संयमित होकर ही भोजन करें।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों की भेंट किसी पुराने दोस्‍त होगी। शाम का समय बाहर आउटिंग में गुजारेंंगे।

मीन: मीन राशि के जातक अपनी सेहत का ध्‍यान रखें। घर पर काम की अधिकता होने से परेशान रहेंगे। खानपान पर ध्‍यान दें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here