Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी हुए ‘अयोध्या में जयकारा गूंजे’ भजन के मुरीद, राम मंदिर पर बना ये भजन सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

0
89

Ayodhya Ram Mandir: भारत में 22 जनवरी 2024 का दिन एक त्योहार की तरह मनाया जाएगा। राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम पड़ाव में है। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम भजन को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ‘अयोध्या में जयकारा गूंजे’ इस भजन को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने खूब तारीफ की है जिसके बाद से उनका ये ट्वीट देखते ही देखते मिनटों में वायरल हो गया..

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

सोशल मीडिया पर गूंजा राम भजन

श्रीराम राम पर बने भजन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और हाल ही में जारी हुआ एक राम भजन ‘अयोध्या में जयकारा गूंजे’ काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसे विकास और महेश कुकरेजा ने गाया है। इस भजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शेयर किया है। राम मंदिर को लेकर जोरों से तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की है कि वो 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं और दीपावली मनाएं।

राम भजन – अयोध्या में जयकारा गूंजे

राम राम राम राम राजा राम राम राम राम…

जग मग ज्योत जले सरयू पे

शंख बजे जयकारा गूंजे

जग मग ज्योत जले सरयू पे

शंख बजे जयकारा गूंजे

रघुवीर जी आज घर हैं पधारे

रघुबीर जी आज घर हैं पधारे

नर नारी पशु-पक्षी झूमे

जग मग ज्योत जले सरयू पे

शंख बजे जयकारा गूंजे

राम राम राम राम राजा राम राम राम राम…

राम राम राम राम राजा राम राम राम राम…

राम नाम बड़ा सुखदायी

अवधपुरी में शुभ घड़ी आई

देवी देवता धरती पधारे

अंधकार मिटा हुए उजियारे

हर घर एक ही नाम पुकारे

अवधपुरी आए राम हमारे

स्वागत की तैयारी कीजे

जग मग ज्योत जले सरयू पे

शंख बजे जयकारा गूंजे

रघुवीर जी आज घर हैं पधारे

रघुबीर जी आज घर हैं पधारे

नर नारी पशु-पक्षी झूमे

जग मग ज्योत जले सरयू पे

शंख बजे जयकारा गूंजे

राम राम राम राम राजा राम राम राम राम…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here