Allahabad High Court में होगी 10 नए स्थायी जजों की नियुक्ति, Supreme Court Collegium ने दी मंजूरी

0
334
Allahabad High Court
Allahabad High Court में नियुक्त होंगे 10 नए स्थायी जज

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में जल्दी ही 10 नए स्थायी न्यायधीशों की नियुक्ति की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दस अतिरिक्त न्यायाधीशों के हाईकोर्ट में नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से इन जजों के नाम की एक लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

Supreme Court
Supreme Court

Allahabad High Court के 10 नए स्थायी जजों के नाम की लिस्ट जारी

सुप्रीम कोर्ट की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 अतिरिक्त जजों की स्थायी नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया है। इसमें सभी जजों के नाम हैं जिन्हें स्थायी जजों के पद के लिए नियुक्त किया गया है।

इन जजों में न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी, न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति सरोज यादव, न्यायमूर्ति मो. असलम, न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा, न्यायमूर्ति साधना रानी, न्यायमूर्ति सैयद आफताब हुसैन रिजवी, न्यायमूर्ति अजय त्यागी, न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।

हाल ही में 3 जजों को किया गया है बर्खास्त

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में 3 जजों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति ने इन तीनों जजों को बर्खास्त करने का फैसला लिया था। हालांकि, मामले में 5 जजों का नाम था लेकिन 2 के खिलाफ सबूत न मिलने पर उन्हें बरी कर दिया गया था। हाईकोर्ट के इन तीन जजों में अशोक कुमार सिंह, हिमांशु भटनागर और डॉ. राकेश कुमार नैन का नाम शामिल है।

संबंधित खबरें:

APN News Live Updates: ज्ञानवापी केस पर अब 26 मई को सुनवाई, ऑर्डर 7 रूल 11 पर होगी बहस

पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को किया बर्खास्त, ठेके के लिए कमीशन मांगने का लगा था आरोप