महर्षि कश्यप जयंती: CM Manohar Lal Khattar ने पंगत में बैठ लंगर का प्रसाद किया ग्रहण, करनाल को दी 88 करोड़ रुपए की सौगात

0
105
CM Manohar Lal Khattar

CM Manohar Lal Khattar: हरियाणा के करनाल में मंगलवार को राज्यस्तरीय कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर CM Manohar Lal Khattar ने समारोह में शिरकत की। यही नहीं इस अवसर पर सीएम ने करनाल को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात भी दी। मिली जानकारी के मुताबिक इन परियोजनाओं की लागत 88 करोड़ रुपए के आस-पास है। जिनका आज शुभारंभ किया गया है।

WhatsApp Image 2022 05 24 at 4.05.10 PM

बता दें कि महर्षि कश्यप जयंती पर करनाल की नई अनाज मंडी में हो रहे राज्य स्तरीय समारोह से पहले CM Manohar Lal Khattar ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ पंगत में बैठ लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ में करनाल सांसद संजय भाटिया, विधायक राम कुमार कश्यप व हरविंदर कल्याण भी लंगर का प्रसाद ग्रहण करते दिखे।

मालूम हो कि हरियाणा सरकार इस बार आधिकारिक रूप से महर्षि कश्यप जयंती मना रही है। आज यानी 24 मई को करनाल में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा सरकार समय-समय पर पूरे राज्य में जनसभाएं, समारोह और सेमिनार आयोजित कर धर्मगुरुओं, संतों और शहीदों को श्रद्धांजलि दे रही है।

WhatsApp Image 2022 05 24 at 4.05.10 PM 1

इसके अलावा, हरियाणा में महापुरुषों की जयंती मनाने के लिए ‘संत महापुरुष विचार प्रसार योजना’ भी विशेष रूप से शुरू की गई है। इन महापुरुषों को श्रद्धांजलि देने की भावना को कायम रखते हुए अब सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग करनाल में 24 मई 2022 को महर्षि कश्यप की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कर रहा है।

संबंधित खबरें:

पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को किया बर्खास्त, ठेके के लिए कमीशन मांगने का लगा था आरोप

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी केस पर अब 26 मई को सुनवाई, यहां पढ़ें ऑर्डर 7 रूल 11 क्या है जिस पर होगी बहस?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here