19 इंच कान के साथ पैदा हुई बकरी देख उड़े होश! गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का रखा है टारगेट

बता दें कि, बकरी के बच्चे के कान इतने लंबे हैं कि चलते-चलते फर्श पर खींच जाते हैं। बकरी के चेहरे और दोनों कान हवा में झूलते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अनोखी बकरी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है।

0
237
Pakistani Baby Goat
Pakistani Baby Goat

Pakistani Baby Goat: पाकिस्तान के कराची में एक अनोखी बकरी पैदा हुई है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल पाकिस्तान में एक सिंबा नामक बकरी ने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। पैदा होने वाली नवजात बकरी के कान 19 इंच लंबे हैं, जो कि आम बकरियों से काफी ज्यादा है। इस नवजात बकरी के कान इतने लंबे हैं कि चलते-चलते फर्श पर खिंच जाते हैं और हवा में झूलते रहते हैं।

बता दें कि इस अनोखी बकरी का जन्म पाकिस्तान के कराची स्थित सिंध गांव में 5 जून को हुआ था। अब अपने लंबे कानों वाली अनोखी बकरी पूरे पाकिस्तान की एक हस्ती बन चुकी है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

Screenshot 2022 06 21 135042
Pakistani Baby Goat

Pakistani Baby Goat: बकरी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजने के लिए हो रही मशक्‍कत

बकरी के बच्चे के लंबे कान शायद जीन उत्परिवर्तन या आनुवंशिक विकार का परिणाम हैं। इस लंबे कानों वाली बकरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने का टारगेट रखा गया है। इसके लिए मशक्‍कत भी की जा रही है।

ये बेबी बकरी एक न्युबियन नस्‍ल की बकरी है और अपनी लंबे कानों के लिए जानी जाती है। बेबी बकरी (Baby Goat) गर्म मौसम में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। इस प्रकार की बकरी अलग-अलग इलाकों के तापमान के अनुसार खुद को ढाल लेती हैं, लेकिन गर्मी में इनके शरीर का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Screenshot 2022 06 21 135139
Pakistani Baby Goat

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंबा नस्‍ल की बकरी आमतौर पर पाई जाती है। इस तरह की बकरी लगभग 54 मिलियन बकरियों में से एक होती है। मालूम हो कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बकरी उत्पादक देश पकिस्तान है।

Screenshot 2022 06 21 135119
Pakistani Baby Goat Born 19 Inch Ear

Pakistani Baby Goat: न्युबियन बकरियां के दूध की गुणवत्ता रहती है काफी अच्छी

न्युबियन नस्‍ल की बकरी को उसके मांस और दूध देने के लिए पाला जाता है। न्युबियन बकरियां उच्च गुणवत्ता वाला दूध देती हैं। इस तरह के दूध का इस्तेमाल आइसक्रीम, दही, पनीर और मक्खन बनाने के लिए भी किया जाता है।

संबंधित खबरें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here