Lucknow News: सलमान के फैन को सड़कों पर वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lucknow News: डुप्लीकेट सलमान खान के नाम से मशहूर शक्स को पुलिस ने धर दबोचा है। ये शक्स सलमान की तरह लुक लेकर सड़कों पर वीडियों बनाता था। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का नाम आजम अंसारी है।

0
160
Lucknow News
Lucknow News: सलमान के फैन को सड़को पर वीडियो बनना पड़ा भारी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lucknow News: डुप्लीकेट सलमान खान के नाम से मशहूर शख्स को पुलिस ने धर दबोचा है। ये शख्स सलमान की तरह लुक लेकर सड़कों पर वीडियो बनाता था। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का नाम आजम अंसारी है। आजम को पुलिस ने घंटाघर के पास वीडियो बनाने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

Lucknow News: आजम पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप

vrial video
Duplicate Salman khan

आजम सलमान खान का फैन है और उनकी नकल कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया करता था। आजम लखनऊ की सड़कों पर वीडियों बनाया करता था। वीडियो बनाने के दौरान कई बार आजम ने नियमों का उल्लंघन किया है। कई बार सड़कों पर गाड़ियों को रोक आजम रील बनाने लग जाता था जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती थी। आजम ने सलमान की तरह नकल करते हुए सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाई थी जिसके कारण उस पर सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान करने का भी आरोप है।

पुलिस ने डुप्लीकेट सलमान खान को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया है। आजम पर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।

fan2
Duplicate Salman khan

Lucknow News: सलमान खान का जबरदस्त फैन

आजम अभिनेता सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। वह सलमान खान की तरह कपड़े पहनता है। तेरे नाम फिल्म की तरह ही सलमान की एक्टिंग किया करता था। जिस अंदाज में सलमान ने मूवी में सिगरेट पी है, उसी अंदाज में ये भी सड़क पर सिगरेट पीता था। सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाता था। कभी-कभी चौराहे पर खड़े होकर कपड़े उतार कर एक्टिंग करने लगता था। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकतों के कारण लोग बेहद परेशान थे।

शख्स के वीडियो बनाने के कारण रोड पर अक्सर जाम लग जाया करता था। आजम के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के बाद ठाकुरगंज की पुलिस ने आजम को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

duplicate salman
Duplicate Salman khan

बताया जा रहा है कि डुप्लीकेट सलमान खान के यूट्यूब पर 1 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं। डुप्लीकेट सलमान खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उसके वीडियो को लाखों देखते हैं।

संबंधित खबरें:

Priyanka Chopra की नन्ही परी 100 दिनों के बाद अस्पताल से लौटी घर, प्रियंका ने भावुक होकर शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here