Groom Touches Bride Feet: वरमाला के बाद दूल्हे ने किया ऐसा काम, जिसे देख आप भी कहेंगे, “SO CUTE”, सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें एक दूल्हा जयमाला के बाद दुल्हन के पैर छूने लगता है, वीडियो को अबतक हजारों व्यू और लाइक्स मिल चुके हैं।

0
360
Groom Touches Bride: वरमाला के बाद दूल्हे ने किया ऐसा काम, जिसे देख आप भी कहेंगे,
Groom Touches Bride: वरमाला के बाद दूल्हे ने किया ऐसा काम, जिसे देख आप भी कहेंगे, "SO CUTE"

Groom Touches Bride Feet: सोशल मीडिया पर शादी-विवाह की बहुत सारी वीडियो वायरल होती है। कहीं कोई डांस का वीडियो वायरल होता है तो कहीं शादियों के बीच होने वाली मस्ती वायरल होती है, लेकिन इस बार जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है उसे देखकर आप दूल्हे की मासूमियत पर फिदा हो जाएंगे।

इस बीच एक नए नवेले जोड़े ने उन लोगों के लिए एक खूबसूरत मिसाल कायम की है जो सोचते थे कि एक- दूसरे का एक जैसा सम्मान करना संभव नहीं है या इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन के पैर छूने के लिए झुकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो क्लिप में दूल्हा दुल्हन के पैर छूने के बाद उसके गले लगता है।

Screenshot 2022 06 28 124023
Groom Touches Bride: VIDEO VIRAL on Social Media

दरअसल भारतीय महिलाएं अक्सर अपने पति के पैर छूती हैं। खासकर हिंदू रीति-रिवाजों में विवाह के दौरान पत्नी अपने पति के पैर छूती है। इसे सम्मान के तौर पर देखा जाता है। ठीक वैसे ही जैसे हम अपने बड़ों के पैर छूते हैं।

Groom Touches Bride Feet: इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बता दें कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर (ditigoradia) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अकाउंट के 20 हजार से ज्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है “हमारे पंडित को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लेकिन समारोह के अंत तक उन्होंने मुझसे फुसफुसाया “आप एक बहुत ही भाग्यशाली लड़की हैं। अपने बराबर के शख़्स से ही शादी करो।” वीडियो यहां देखें:

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “इसे इतना प्यार करो।” एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा “चिंता मत करो पंडित तुम्हारे साथ नहीं रहने वाला है।” तीसरे ने “ओह यह सबसे प्यारी चीज है जिसे मैंने आज इंटरनेट पर देखा।”

हालांकि इसमें कुछ गलत नहीं है अगर दुल्हन दूल्हे के पैर छू सकती है तो दूल्हा दुल्हन के पैर क्यों नहीं छू सकता लेकिन हमारे समाज में ऐसा चलन नहीं है कि दूल्हा दुल्हन के पैर छुए इसलिए वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा अच्छा है आज ही छू लिया, वैसे भी शादी के बाद तो छूना ही था। एक और यूजर ने लिखा कि अगर उसने ये जानबूझकर किया तो अच्छा है मगर वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दूल्हे ने ये समझकर दुल्हन के पैर छुए कि ये कोई रिवाज है। ज्यादातर लड़के शादी में महिलाओं को देखकर ही कुछ करते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here