Viral News: बेटी को अपनी ही मां की परछाई से लगता है डर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मां का कहना है कि उसकी बेटी बड़ी होने के बावजूद भी रात को अकेले नहीं सोती है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को अकेले सोने से डर लगता है, क्योंकि उसे रात को अपनी मां की तरह एक औरत की परछाई नजर आती है।

0
264
Viral News
Viral News: बेटी अपनी ही मां की परछाई से डर कर नहीं सोना चाहती अकेले, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

Viral News: रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ खबरें आपको हंसा देती हैं तो कुछ को देख आपका कलेजा मुंह को आ जाता है। अक्सर दादी- नानी से आपने भूत की कहानियां तो सुनी ही होंगी। कई भूतियां फिल्में भी आपने जरूर देखी होंगी, लेकिन क्या हो अगर आप हकीकत में भूतों- प्रेतों के होने का अनुभव करने लगे।

बेशक आप डर से कांप उठेंगे। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक मां ने अपना दर्द बयां किया है। जहां एक मां ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी बेटी की कहानी बताई है।

istockphoto 1012644704 612x612 1
Viral News: बच्ची को दिखती है डरावनी परछाई

मां का कहना है कि उसकी बेटी बड़ी होने के बावजूद भी रात को अकेले नहीं सोती है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को अकेले सोने से डर लगता है, क्योंकि उसे रात को अपनी मां की तरह एक औरत की परछाई नजर आती है।

दरअसल, मामला पूरा यह है कि लड़की के माता- पिता ने अपनी बेटी की बढ़ती उम्र देखकर उसे अकेले कमरे में रहने के लिए कहा, इसलिए वो अकेले कमरे में सोने लगी, लेकिन उसके लिए अकेले सोना मुश्किल हो रहा था। वो अकेले सोना नहीं चाहती थी। इस बारे में उसने जब अपनी मां से बात की तो वजह जान कर मां हैरान रह गई।

istockphoto 1170855567 612x612 1
Viral News: बच्ची को दिखती है डरावनी परछाई

गौरतलब है कि लड़की को रात में चलने और बिस्तर में सोते वक्त लात मारने की आदत है। जिस वजह से उसके साथ सोना किसी के लिए भी आसान नहीं है। उसके माता-पिता ने लड़की को सोने के लिए अलग कमरा दिया है। एक रोज देर रात लड़की उस कमरे से रोती हुई मां के पास आती है और मां को सारी बात बताती है।

Viral News: बेटी ने मां को बताई असल वजह

बेटी ने मां को बताया कि रोज रात उसके कमरे में एक महिला आती है। जिसकी परछाई हूबहू उसकी मां की तरह है, लेकिन बेटी जानती है कि ये औरत उसकी मां नहीं है। इस दौरान कमरे का दरवाजा भी बंद रहता है। वो परछाई लड़की से अपने साथ अलमारी में चलने के लिए कहती है। छोटी बच्ची डर से चलने के लिए मना कर देती है, जिसपर वो परछाई लड़की पर खूब गुस्सा करती है। उसे डांटती है।

download 4 7
Viral News: बच्ची को दिखती है डरावनी परछाई

यही कारण है कि बच्ची अकेले रात को सोना नहीं चाहती है। वो हमेशा डर के साये में रहती है। महिला ने जब इस कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोगों ने मां- बेटी को हिम्मत बंधाई। लोगों ने मां को बेटी के साथ सोने की सलाह दी। कुछ यूजर्स का कहना है कि वो परछाई बच्ची को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here