Golgappa Lover: नहीं देखी होगी ऐसी दुल्हन, शादी के दिन दुल्हन ने पहनी गोलगप्पे से बनी ज्वैलरी

बता दें कि वीडियो में दुल्हन पूरी तरह दक्षिण भारतीय लिबास में सजी हुई दिखाई दे रही है। उसने गले में गोलगप्पों से सजा एक हार भी पहना हुआ है।

0
355
Golgappa Lover
Golgappa Lover

Golgappa Lover: गोलगप्पे खाना हर किसी को पसंद है। यह देश के सबसे पसंदीदा फूड में से एक है। इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसे खाने से न सिर्फ मुंह का टेस्ट बदलता है बल्कि मन भी बिल्कुल खुश हो जाता है। लेकिन क्या किसी ने सोचा है कि गोलगप्पे साज- सज्जा में भी यूज हो सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें एक खूबसूरत दुल्हन गोलगप्पों से सजी-धजी हुई है। शादी में उसके सिर पर खास गोलगप्पों का ताज भी सजाया गया है।

Golgappa Lover: गोलगप्पे को लेकर दुल्हन का प्यार बेशुमार है

बता दें कि वीडियो में दुल्हन पूरी तरह दक्षिण भारतीय लिबास में सजी हुई दिखाई दे रही है। उसने गले में गोलगप्पों से सजा एक हार पहना हुआ है, तभी उसे एक गोलगप्पों से सजा ताज भी पहनाया जाता है। यह देखते ही दुल्हन खुश हो जाती है। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि गोलगप्पे को लेकर दुल्हन का प्यार इतना बेशुमार है कि वह मंडप पर गोलगप्पों का मुकुट (Golgappa Crown) पहनकर ही बैठती है।

Golgappa Lover
Golgappa Lover

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गोलगप्पे प्रेम पर लोग भी इतना ज्यादा फिदा हो गए हैं कि खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियों को arthibalajimakeoverstyles नाम के एक अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here