सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? आज ही हो जाएं सावधान

सर्द हवा के कारण ठंड के समय हमारी त्वचा काफी रुखी हो जाती है। कई बार खुजली भी होती है।

0
146
Winter Bath Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? आज ही हो जाएं सावधान
Winter Bath Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? आज ही हो जाएं सावधान

Winter Bath Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई लोग ठंडे पानी से नहाना बंद कर देते हैं। ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाने लगते हैं। ठंड से बचने के लिए सर्दियों में लोग अक्सर अपनी दिनचर्या में केवल गर्म पानी का ही उपयोग करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि सर्दियों में ठंडे पानी के अनेकों फायदे हैं? जी हां! ये बिल्कुल सच है। गर्म पानी भले ही कुछ देर के लिए आपको अच्छा महसूस होता है लेकिन ठंडे पानी से नहाने से आपका शरीर पूरे दिन तरोताजा रहता है।

Winter Bath Tips: ठंडे पानी से नहाने के ये हैं फायदे

Winter Bath Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? आज ही हो जाएं सावधान
Winter Bath Tips:

त्वचा और बालों के लिए है अच्छा

सर्द हवा के कारण ठंड के समय हमारी त्वचा काफी रुखी हो जाती है। कई बार खुजली भी होती है। ऐसे में जब हम गर्म पानी से नहाते हैं तो त्वचा और रुखी हो जाती है लेकिन ठंडे पानी से नहाने से ऐसा नहीं होता। ठंडे पानी से नहाने से क्यूटिकल्स और पोर्स टाइट हो जाते हैं, जिससे वो बंद होने से बच जाते हैं। यह त्वचा और स्कैल्प में छिद्रों को भी सील कर सकता है और गंदगी को अंदर जाने से रोक सकता है। ऐसे में प्राकृतिक तेल त्वचा से नहीं हटेंगे।

तनाव को कम करने में असरदार

ठंडा पानी तनाव से राहत देता है। यह मूड को अच्छा करता है। ठंडे पानी से नहाने के बाद आप ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं। ये आलस और थकान को खत्म करता है।

Winter Bath Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? आज ही हो जाएं सावधान
Winter Bath Tips:

ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद

दरअसल, जब भी हम ठंडे पानी से नहाते हैं तो हमारा ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। ऐसा होने का कारण है कि जब शरीर पर ठंडा पानी पड़ता है तो शरीर गर्म हो जाता है। हमारे शरीर को कोशिकाएं शरीर के तापमान को सामान्य करने के लिए तेजी ले संचार करती हैं। ठंडा पानी हार्ट रेट को भी बढ़ाता है और हमारे ऑक्सीजन की मात्रा में भी सुधार करता है।

अच्छी नींद के लिए सहायक

Winter Bath Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? आज ही हो जाएं सावधान
Winter Bath Tips:

ठंडे पानी से रोजाना नहाने से अच्छी नींद आती है। ठंडा पानी आपको नींद संबंधी परेशानियों से निजात दिलाता है। अगर आप ठंडे पानी से नहाकर बिस्तर पर जाते हैं तो आपको आराम और सुकून की नींद आती है।

अपनी सेहत को देखकर करें ठंडे पानी का इस्तेमाल

ठंडे पानी से नहाना भले ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन ये जरूरी नहीं की सभी पर इसका असर सामान हो। अगर आपको जुकाम है या कोई बीमारी है तो आप गुनगुने पानी से ही नहाएं। हर किसी के शरीर पर ठंडे पानी का उपयोग सही नहीं होता क्योंकि ठंडा पानी आपको बीमार भी कर सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी की हम पुष्टि नहीं करते हैं। ये केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस तरह की सलाह मानने से पहले कृपया अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here