Monsoon Skin Care Tips: मानसून में कई तरह के स्किन प्रॉबलम्स कर सकते हैं परेशान, इन बातों का रखें खास ध्यान

0
299
Monsoon Skin Care Tips: मानसून में कई तरह के स्किन प्रॉबलम्स कर सकते हैं परेशान, इन बातों का रखें खास ध्यान
Monsoon

Monsoon Skin Care Tips: गर्मी का मौसम खत्म होते ही लोगों को गर्मी से निजात तो मिलती है लेकिन ये मानसून अपने साथ कई तरह के इन्फेक्शन लेकर आता है। मानसून में देखा जाता है कि कई लोगों को रैसेज, दाद, खुजली , मुहासे, चेहरे पर लालिमा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

1535005 271557473001614 911901599 n.jpg? nc cat=103&ccb=1 7& nc sid=9267fe& nc ohc=V 7C2JIyYmMAX8PkgIu& nc ht=scontent.fdel32 1
मानसून में खाज-खुजली से परेशान रहते हैं लोग

बरसात के मौसम में ज्यादा नमी होने की वजह से स्किन को इस तरह की समस्याएं होती हैं। ज्यादा ह्यूमिडिटी के कारण वातावरण में बैक्टीरिया और कीटाणु बढ़ जाते हैं। बैक्टीरिया के कारण कई बार गंभीर परेशानी भी हो सकती है जिनका उपचार जल्द से जल्द होना जरूरी हो जाता है। इस खबर में हम आपको स्किन से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताएंगे और साथ ही उनसे बचने के कुछ आसान टिप्स देंगे।

Monsoon Skin Care Tips: फंगस से होने वाले इंफेक्शन

बारिश में फंगस से कई तरह के इंफेक्शन का खतरा रहता है। उनमें से एक एथलीट्स फुट है, इसे पैरों में होने वाला दाद भी कहा जाता है। ये इंफेक्शन फंगस के कारण होता है। दाद होने पर पैरों की त्वचा, खासकर उंगलियों के बीच में खुजली होने लगती है। दाद कई तरह के होते हैं, कई बार इससे त्वचा रूखी हो जाती है।

इसके अलावा दाद वाली जगह लाल और धारीदार हो जाती है और कई बार दाद के कारण लोगों की स्किन की परतें निकलने लगती हैं। आपको बता दें, कई बार इस समस्या से पैरों में सूजन, स्किन रैशेज और पैर फटने जैसी परेशानियां भी हो जाती हैं।

203960219 6108976572447503 8983533717870008236 n.jpg? nc cat=111&ccb=1 7& nc sid=730e14& nc ohc=jTKbqxgTekwAX8ApJgj&tn=hkBURI6kBZXYZOES& nc ht=scontent.fdel32 1
बरसात में हो सकती है दाद

Monsoon Skin Care Tips: खाज से खुद को रखें प्रोटेक्ट

खाज एक इंफेक्शियस डिजीज है, ये समस्या त्वचा में तब शुरू होती है जब वुड वार्म जिसे हम घुन कहते हैं वो शरीर में घुस जाता है। घुन शरीर में अंडे दे देता है जिसके कारण ज्यादा इंफेक्शन फैलने का खतरा होता है। खाज में कई तरह की समस्या होती है जैसे- स्किन में गांठ आना, स्किन मे छेद होना आदि।

बारिश के मौसम में ये समस्या कई लोगों को होती है। इस समस्या से बचने के लिए स्किन डॉक्टर की परामर्श से मलहम और दवा लेकर समय से इसका इलाज शुरू कर देना चाहिए वरना यह गंभीर रूप ले लेती है।

69094611 2147845402180056 5110279443151060992 n.jpg? nc cat=107&ccb=1 7& nc sid=9267fe& nc ohc=8f0BS457MDUAX rRejO& nc ht=scontent.fdel32 1
बरसात में होने वाली परेशानियां

Monsoon Skin Care Tips: रैशेज से हैं परेशान

मानसून में स्किन रिलेटेड कई तरह की परेशानी होती हैं। स्किन प्रॉब्लम्स की वजह अलग-अलग होती हैं, उनमें से ही एक्जिमा है। मानसून में अक्सर एक्जिमा लोगों को अपना शिकार बनाती है। इसमें शरीर के कई हिस्सों पर रैशेज हो जाते हैं। यह समस्या सबसे ज्यादा सेंसिटिव स्किन वालों को होते हुए देखा गया है।

इस मौसम में सेंसिटिव स्किन वालों को अपना खास ध्यान रखना होता है। एक्जिमा के कारण सिर्फ रैशेज ही नहीं बल्कि स्किन में खुजली , सूजन और लालीपन जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे बचने के लिए जितना ज्यादा हो सके बारिश के पानी में जाने से बचना चाहिए।

Monsoon Skin Care Tips: इन बातों का रखें खास ख्याल

  • बारिश के मौसम में खुद को बारिश के पानी से बचाना चाहिए।
  • बारिश के मौसम में छाता और रेनकोट लेकर ही बाहर निकलना चाहिए।
  • अगर आप भीग जाते हैं तो घर पहुंचते ही सबसे पहले नहाना चाहिए।
  • खुद को पूरी तरह साफ रखें और नमी से बचे।
  • कोशिश करें कि मानसून के मौसम में एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें।
  • बारिश के पानी में भीगे जूतों को भूलकर भी न पहनें।
  • ज्यादा दिनों से इस्तेमाल न किए गए कपड़ों को पहनने से बचें।

संबंधित खबरें:

Home Remedies: फोड़े-फुंसी से परेशान हैं तो ये घरेलू उपचार दिलाएंगे आसानी से छुटकारा, अपनाकर देखें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here