Home Remedies: फोड़े-फुंसी से परेशान हैं तो ये घरेलू उपचार दिलाएंगे आसानी से छुटकारा, अपनाकर देखें

फोड़े-फुंसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होता है। फोड़ा या फुंसी एक त्वचा संक्रमण होता है। फोड़े फुंसी भी कई तरह के होते हैं।

0
512
fode funsi
Home Remedies: फोड़े-फुंसी से परेशान हैं तो ये घरेलू उपचार दिलाएंगे आसानी से छुटकारा

Home Remedies: बरसात का मौसम आते ही लोगों को फोड़े-फुंसी की समस्या सताने लगती हैं। आज के वक्त में प्रदूषण, संक्रमण के कारण शरीर पर फोड़े-फुंसी हो जाते हैं। जिससे आपको शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आमतौर पर फोड़े-फुंसी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होता है। फोड़ा या फुंसी एक त्वचा संक्रमण होता है। फोड़े फुंसी भी कई तरह के होते है। गुलाबी और लाल रंग के दिखने वाले फोड़े फुंसी में पस भर जाता है, जिससे काफी दर्द भी होता है। अगर आप भी फोड़े फुंसियों से अक्सर परेशान रहते हैं, तो आज हम इसके कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies:
Home Remedies: Photo By Social Media

Home remedies: फोड़े-फुंसी से बचने के घरेलू उपाय

हल्दी: हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसमें कई सारे औषधीय गुण होते हैं। हल्दी हमारे शरीर में एंटीसेप्टिक का कार्य करता है। अगर आपके शरीर में कही में फोड़े-फुंसी है तो इसके लिए एक से डेढ़ चम्मच हल्दी का पाउडर लेकर उसमें पानी या दूध मिलाकर संक्रमित जगह पर लगाएं। कुछ ही दिन में आपको इसका फायदा नजर आएगा।

OIP 1
Home remedies: Photo By Social Media

नारियल का तेल: नारियल के तेल से भी फोड़े-फुंसी से छुटकारा पाया जा सकता है। नारियल के तेल में दस से पन्द्रह बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में तीन से चार बार फोड़े फुंसी पर लगाएं। इसे आप रोज लगाएंगे तो फायदा मिलेगा।

एलोवेरा: एलोवेरा भी संक्रमिल जगह के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा को पीसकर उसमें हल्दी मिलाएं और इस पेस्ट को प्रभावित त्वचा पर लगाएं।

बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा के साथ नमक मिलाकर मिश्रण बनाकर फोड़े फुंसी को पकाने और उसका पस निकालने में मदद मिलती है।

OIP
Home remedies: Photo By Social Media

तुलसी: तुलसी की पत्तियों को पीसकर लेप तैयार कर लें और इसे फोड़े-फुंसी पर लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपके फोड़े-फंसी गायब हो जाएंगे।

नीम: नीम में भी गजब के औषधीय गुण पाए जाते हैं। अगर आपको बार-बार फोड़े-फुंसी हो रहे है तो इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसे फोड़े-फुंसी पर लगाकर 20 मिनट रहने दें और फिर साफ पानी से धो दें। कुछ ही दिन में आपको इसका फायदा नजर आएगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें:

White Hair: सफेद बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स झट से पाएंगे छुटकारा

Low Electiricity Bill: AC चलाने के बाद भी बिजली का बिल आएगा कम, बस ध्यान रखनी होंगी ये बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here