White Hair: सफेद बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स झट से पाएंगे छुटकारा

आज के वक्त में कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। सफेद बाल होने के दो कारण हो सकते है एक हमारा लाइफस्टाइल और दूसरा जेनेटिक।

0
507
White Hair
White Hair: सफेद बालों से हैं परेशान?

White Hair: आज के वक्त में कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। सफेद बाल होने के दो कारण हो सकते है एक हमारा लाइफस्टाइल और दूसरा जेनेटिक। लाइफस्टाइल हमारे खाने पीने पर डिपेंड करता है। आप जैसा आहार लेंगे वैसा ही आपका रहन-सहन होगा। इसलिए कुछ भी खाने से पहले हमें अपने शरीर के बारे में जरुर सोचना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है हमारे बाल सफेद क्यों होते है? आज हम आपको इसी परेशानी के बारे में बताने जा रहें है साथ ही इससे छुटकारा पाने का उपाय भी बताएंगे।

White Hair: क्यों होते हैं सफेद बाल?

बाल सफेद होने का सबसे बड़ा कारण हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी है। Vitamin C की कमी से बालों की परेशानी आ सकती है। इसलिए हमें बालों के बेहतर विकास के लिए विटामिन सी युक्त भोजन करना चाहिए। बता दें कि Vitamin C की वजह से कोलेजन (Collagen) के उत्पादन में मदद मिलती है जो बालों को सफेद होने से रोकता है।

White Hair
White Hair

विटामिन सी किसमें पाया जाता है

विटामिन सी (Vitamin C) कुछ फल और सब्जियों में पाया जाता है। अगर आप रोज करीब 4 ग्राम विटामिन का सेवन करेंगे को सिर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा जिसकी वजह से बालों के सफेद होने से निजात मिल जाती हैं। विटामिन सी (Vitamin C) के लिए हमें इन फलों का सेवन करना चाहिए जैसे संतरा, चकोतरा, अमरूद, जामुन और पपीता। वहीं सब्जियों में गोभी, ब्रोकोली, पालक, और टमाटर खाना चाहिए। अगर इन सभी फल और सब्जियों को आप रोजमर्रा की जिंदगी में अपना लेंगे तो आपको बालों से संबंधित परेशानी नहीं होगी।

OIP 2022 05 21T152618.749
White Hair

सफेद बालों के लिए घरेलू नुस्खा

दही सफेद बालों को जड़ से खत्म करने के लिए बहुत अच्छा घरेलू नुस्खा है। दही को हफ्ते में एक बार बालों में लगाने से इस समस्या को दूर भगाया जा सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें:

Aam Panna Recipe: गर्मी में पीना चाहते हैं कुछ ठंडा तो ट्राई करें आम पन्ना, घर पर ऐसे कर सकते हैं झटपट तैयार

Lip Care Tips: इन घरेलू उपायों से होठों को बनाएं गुलाबी और सॅाफ्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here