Diwali 2022 Snacks: इस दिवाली बनाएं कुरमुरी स्वाद से भरी चकली, नोट कीजिए बेहद आसान रेसिपी

0
191
Diwali 2022 Snacks
Diwali 2022 Snacks

Diwali 2022 Snacks: दिवाली का त्योहार हर घर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार बस कुछ ही दिन दूर है और पूरा देश उसका बेसब्री से इंताजर कर रहा है। दिवाली पर लोग तरह तरह के पकवान बनाते हैं। लोगों के घरों में दिवाली की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इस खास त्योहार में आप भी यह सोच रहे होंगे कि इस दिवाली आप क्या खास बनाएं। क्योंकि दिवाली पर लोग चकली, चिवड़ा, लड्डू गुझिया जैसी कई चीजें बनाते हैं। दिवाली में बहुत से लोग मसालेदार और कुरकुरे चकली खाना पसंद करते हैं। चकली कई तरह से बनाई जाती है। इसे गेहूं के आटे से, ज्वार के आटेसे, साथ ही मैदा और चावल के आटे से भी बनाई जाती है। दिवाली पर बहुत से लोग बाजनी चकली भी तैयार करते हैं। चलिए जानते हैं चकली की आसान रेसिपी क्या होगी। चकली बनाना कोई मुश्किल काम नहीं होता है। क्योंकि इसे बड़ी ही आसानी से आप बिना मशीन के साथ भी बना सकते हैं।

Diwali 2022 Snacks
Diwali 2022 Snacks

Diwali 2022 Snacks: चकली बनाने के लिए सामग्री

  • मूंग दाल, उड़द दाल और चना दाल
  • चावल का आटा
  • पानी से भरा एक बर्तन
  • एक चम्मच लाल मिर्च
  • एक चम्मच हींग
  • नमक
  • हल्दी
  • white तिल
  • तेल (तलने के लिए)

आसान रेसिपी

1- पहले आपको चकली का मिक्सचर तैयार करना है इसके लिए आपको मूंग दाल, उड़द दाल और चना दाल और चावल भिगा कर रखना है। करीब 8 घंटे बाद इन सभी को पानी से निकाल कर अच्छे से सूखनें देना है।

2- अब आपको सभी दालों को और चावल को कड़ाही में भुनना है। साथ में ही आप सभी मसालें डाल दें। जब मिक्सचर ठंडा हो जाए तो सभी को पीस कर इसका पाउडर तैयार करना है।

3- पीसनें के बाद अब आपको इसका घोल तैयार करना है। इसके लिए आप आधा कप गर्म पानी का प्रयोग करें। घोल को चम्मच से मिला लें। इसे आपको गिला नहीं करना है आप इसका मिश्रण बिलकुल आटे की लोई की तरह ही तैयार करें।

Diwali 2022 Snacks
Diwali 2022 Snacks

4- अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें। इसके बाद आप इसकी आटे की लोई बनाएं। छोटी लोई लेकर आप चक मोल्ड में डालें। ये मशीन आपको ऑनलाइन या मार्केट में भी मिल जाएगी। मशीन को दबाते हुए इसे एक शीट पर गोल जलेबी के आकार में गिरा दें।

5- गोल आकार में आप पहले ही सभी चकली तैयार करके रख लें। जब तेल गर्म हो जाए तो आप इसे तेल में भून लें। लाल होने तक इसे भूनें। अब आपकी चकली तैयार है इसे ठंडा होने के बाद खांए।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here