क्यों हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को ज्यादा तंग करता है Bra Strap Syndrome? जानिए कैसे करें इससे बचाव

इस दिक्कत का सामना करने वाली महिलाओं को गर्दन और कंधों में तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। इससे प्रभावित क्षेत्र में अकड़न या थकान भी हो सकती है।

0
281
क्यों हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को ज्यादा तंग करता है Bra Strap Syndrome? जानिए क्या है ये और कैसे करें इससे बचाव
क्यों हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को ज्यादा तंग करता है Bra Strap Syndrome? जानिए क्या है ये और कैसे करें इससे बचाव

Bra Strap Syndrome: महिलाओं को अक्सर ब्रा पहनने के कारण कई तरह की परेशानियां होती है। हम सब जानते हैं कि गलत साइज की ब्रा पहनने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कंधे और सिर में दर्द, लेकिन कई बार सही साइज और फुल कवर वाली ब्रा पहनने के बाद भी दिक्कतें होती है। हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं में अक्सर सही साइज की ब्रा पहनने के बाद भी शोल्डर्स और स्पाइन में दर्द की समस्या होती है तो ये ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम की समस्या हो सकती है। अब सवाल ये उठता है कि ये ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम है क्या और इससे कैसे अपना बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं इससे लक्षण और बचने के उपायों को।

क्यों हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को ज्यादा तंग करता है Bra Strap Syndrome? जानिए क्या है ये और कैसे करें इससे बचाव
Bra Strap Syndrome

क्या है Bra Strap Syndrome?

ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम को मेडिकल लैंग्वेज में कॉस्टोक्लेविकुलर सिंड्रोम के रूप में जाना जाता है। इसे आम बोलचाल की भाषा में ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम कहा जाता है। हैवी ब्रेस्ट और पतली स्ट्रैप की ब्रा पहनने से ये परेशानी ज्यादा होती है। पतली स्ट्रैप की ब्रा पहनने से आपके कंधों पर दबाव पड़ता है और गर्दन, कंधों और बांह में दर्द होता है। जिससे आप असहज महसूस कर सकती हैं।

Bra Strap Syndrome: हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को होती है ज्यादा दिक्कत

बताया जाता है कि हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं में कॉस्टोक्लेविकुलर पैसेज का कम्प्रेशन तब होता है, जब वे बहुत नैरो स्ट्रैप वाली ब्रा पहनती हैं। ऐसी ब्रा जो आपके कंधों पर शार्प कट के साथ होती है, वह भी इस समस्या का कारण बन सकती है, क्योंकि ये आपके स्तनों और कंधों पर बहुत टाइट होती है।

क्यों हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को ज्यादा तंग करता है Bra Strap Syndrome? जानिए क्या है ये और कैसे करें इससे बचाव
Bra Strap Syndrome

बहुत टाइट ब्रा पहनने से आपकी गर्दन और कंधों के आसपास की नसों और धमनियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसी महिलाएं जो उम्रदराज हो चुकी हैं या जिनके स्तन का आकार काफी बड़ा है उनमें यह दिक्कत बेहद आम है। यह और ज्यादा तकलीफदेह तब होती है जब ब्रा की स्ट्रैप आपके कंधों के आसपास के नरम ऊतकों पर नीचे की ओर दबाव डालती हैं। इस दबाव के कारण कॉस्टोक्लेविकुलर मार्ग संकुचित होता है।

Bra Strap Syndrome: जानिए क्या है ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम के लक्षण?

इस समस्या को पहचानने का पहला तरीका है कंधे, गर्दन और बाहों में दर्द महसूस होना। आपको बाहों में झुनझुनी भी महसूस हो सकती है। कुछ महिलाओं के हाथ सूजे हुए या नीले पड़ जाते हैं। ब्रा को हटाने के बाद अगर आप कंधों को रिलैक्स महसूस करती हैं, तो यह भी लक्षण है कि आपकी ब्रा की स्ट्रैप आपको परेशान कर रहीं हैं। यदि कंधे पर स्ट्रैप से पड़ने वाले निशान अस्थायी हैं और आसानी से चले जाते हैं, तो नुकसान ज्यादा नहीं हो सकता है। मगर वे लंबे समय तक बने रहते हैं, तो आपके आंतरिक ऊतक (internal tissues) क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

Bra Strap Syndrome: क्या हैं ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम के नुकसान?

क्यों हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को ज्यादा तंग करता है Bra Strap Syndrome? जानिए क्या है ये और कैसे करें इससे बचाव
Bra Strap Syndrome

इस दिक्कत का सामना करने वाली महिलाओं को गर्दन और कंधों में तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। इससे प्रभावित क्षेत्र में अकड़न या थकान भी हो सकती है। यह दर्द ज्यादा स्ट्रेस से बढ़ सकता है और साथ ही इस आराम से नियंत्रित भी किया जा सकता है। हालांकि, आप अपने कंधों पर भारी बैग और शॉपिंग बैग ले कर जाती हैं, तो भी कंधों में दर्द बढ़ सकता है। यही नहीं सुबह में स्ट्रेस कम होने से यह दर्द कम हो सकता है, पर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता है और ब्रा का कसाव आपको और ज्यादा महसूस हो सकता है। साथ ही, इससे महिलाओं में ‘गोल कंधों’ का इंडेंटेशन या विकास हो सकता है।

Bra Strap Syndrome से बचने के उपाय

ब्रा पहनना महिलाओं के लिए कई तरह की परेशानियां पैदा करता है, लेकिन इनसे बचने के उपाय भी है। ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम को होने से पूरी तरह से रोका जा सकता है। इसका सबसे महत्वपूर्ण तरीका यह हो सकता है कि जब भी संभव हो, तो ब्रा बिल्कुल न पहनें। जब आप सोते हैं और जब भी आप घर पर होते हैं, तो इसे उतार दें। दूसरी बात आप ऐसी ब्रा को खरीदें जो अच्छी तरह फिट हो, बहुत टाइट ना हो और जिसमें चौड़ी पट्टियां हो। इस परेशानी से बचने के लिए नियमित व्यायाम करना बहुत असरदार होता है।

Bra Strap Syndrome: ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम हो जाए तो कैसे करें इसका इलाज?

अगर आपको सारे उपाय करने के बाद भी ब्रा स्टैप सिंड्रोम हो जाता है और ब्रा के स्ट्रैप लगातार कंधों और गर्दन में दर्द का कारण बन रहे हैं, तो अब आपको इसका इलाज कराना जरूरी होगा। सबसे पहले कम से कम कुछ समय के लिए संभव हो तो एक स्ट्रैपलेस ब्रा पर स्विच करने का प्रयास करें। प्रभावित क्षेत्र की रोजाना 10 मिनट तक सिंकाई करें और इसे अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। विशेषज्ञ की देखरेख में योग या व्यायाम करें। इसके अलावा अपने कंधों पर कुछ भी भारी ले जाने से बचें। अगर दर्द ज्यादा बढ़ रहा है तो डॉक्टर से बात करने में संकोच न करें।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here