खजूर खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है? जान लीजिये यहां

खजूर का रोजाना सेवन करने से पुरुषों की स्पर्म की क्वालिटी भी बढ़ती है। आइए जानते है खजूर के फायदे (Benefits of dates) और उसे खाने के तरीके…

0
286
खजूर के फायदे

Mens Health: हर रोज खजूर खाने के कई फायदे हैं। पोषक तत्वों से भरपूर खजूर में प्रोटीन, कॉपर, फाइबर, कैलोरी, पोटैशियम, विटामिन और आयरन प्रचुर मात्रा में होते हैं। वहीं खजूर से पुरुषों की शारीरिक ताकत बढ़ती है। बताया जाता है कि खजूर का रोजाना सेवन करने से पुरुषों की स्पर्म की क्वालिटी भी बढ़ती है। आइए जानते हैं खजूर के फायदे (Benefits of dates) और उसे खाने के तरीके:

Mens Health: ब्रेन के लिए खजूर होते हैं फायदेमंद

खजूर का सेवन करने से ब्रेन को काफी फायदा होता है। खजूर में पाए जाने वाले कोलीन और विटामीन बी से लोगों की स्मरण शक्ति यानी यादाश्त मजबूत होती है। इससे सीखने की क्वालिटी बढ़ती है।

khajur 1f 1
Benefits of dates for Mens Health

हड्डियां होती हैं मजबूत

हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्सियम की जरूरत होती है। खजूर में भरपूर मात्रा में कैल्सियम होता है। इसके साथ ही इसमें फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे कई फायदेमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं साथ ही इससे ऑस्टियोपोरोसिस का भी खतरा कम हो जाता है।

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

बताया जाता है कि खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। खजूर को खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

बालों को मिलती है मजबूती

खजूर में विटामिन सी, विटामिन डी और आयरन पाए जाते हैं। ये बालों की मजबूती के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं खजूर स्किन के लिए भी अच्छा होता है। साथ ही इससे ब्लड का सर्कुलेशन भी सही रहता है।

डाइजेस्ट सिस्टम को करता है मजबूत

खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ये डाइजेशन को और बेहतर करता है। साथ ही पाचन तंत्र से संबंधित परेशानियों को भी दूर करता है।

स्पर्म क्वालिटी को बढ़ाता है खजूर

खजूर पुरुषों के ‘स्पर्म काउंट’ को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह स्पर्म के क्वालिटी को भी बढ़ाता है। खजूर में इन फायदों के लिए एस्ट्राडियोल और फ्लेवोनोइड नामक पोषक तत्व पाये जाते हैं।

ऐसे खा सकते हैं खजूर

आप खजूर को रात में दूध के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप खजूर को सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। इसके लिए आप रात में खजूर को पानी में भिगोकर रखें और सुबह होते ही खा लें। शाम में स्नैक्स के रूप में भी आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। वहीं, आप खजूर को सलाद में फलों के साथ भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Maize Silk: भुट्टे के रेशों के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप…

National Nutrition Week: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानिए क्या है इसका महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here