Teddy Day 2023: क्यों मनाया जाता है टेडी डे? जानिए इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

0
115
Teddy Day 2023
Teddy Day 2023

Teddy Day 2023: फरवरी का महीना हर कपल के लिए बहुत खास होता है। इस महीने में आने वाले वैलेंटाइन वीक का इंतजार प्यार करने वाले जोड़ों को पूरे साल रहता है। बता दें कि वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। 10 फरवरी को कपल ‘टेडी डे’ के रूप में मनाते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह में टेडी डे मनाने की वजह लड़कियां है। अधिकतर लड़कियों को स्टफ्ड टॉय पसंद होते हैं। वैलेंटाइन वीक के इस दिन अपने पार्टनर को Teddy Bear गिफ्ट किया जाता है। इस दिन टेडी डे देने का कारण यह है कि सभी का दिल टेडी जितना नाजुक होता है और हर कोमल दिल में एक बच्चा छिपा होता है।

Teddy Day 2023
Teddy Day 2023

Teddy Day 2023: क्यों पड़ा Teddy नाम?

बता दें कि इसकी शुरूआत अमेरिका से हुई थी। 14 नवंबर 1902 में अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट (Theodore Roosevelt) अपने साथी के साथ एक जंगल में शिकार के लिए गए थे। जंगल में उनके साथी ने एक एक काले रंग का घायल भालू पकड़ा था और उसे एक पेड़ से बांध दिया था। तब साथी ने राष्ट्रपति थियोडोर से भालू को गोली मारने की अनुमति मांगी थी। लेकिन भालू को घायल अवस्था में देख राष्ट्रपति का दिल पिघल गया था और उन्होंने जानवर की हत्या करने से मना कर दिया था। जिसके बाद 16 नवंबर1902 को ‘The Washington Post’ अखबार में इस घटना पर आधारित एक तस्वीर छापी गई थी।

अखबार में छपी तस्वीर को देखकर एक व्यवसायी ने भालू के बच्चे के आकार का खिलौना बनाने का विचार किया। भालू के आकार का पहला खिलौना बनाने वाले युवक का नाम मॉरिस मिचटॉम(Morris Michtom) था। उन्होंने अपनी पत्नी ‘रोज’ के साथ मिलकर इस खिलौने का डिजाइन किया था। जिसके बाद खिलौने का नाम ‘टेडी’ रखा गया। यह खिलौना राष्ट्रपति को समर्पित था। टेडी नाम रखने के पीछे की वजह यह थी कि राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निकनेम टेडी था। अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर की वजह से उनके नाम पर टेडी बियर का आविष्कार किया गया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here