Christmas 2022: कम बजट में सजाएं अपना क्रिसमस ट्री, इन आसान टिप्स से दिखेगा बेहद आकर्षक

0
183
Christmas 2022: कम बजट में सजाएं अपना क्रिसमस ट्री, इन आसान टिप्स से दिखेगा बेहद आकर्षक
Christmas 2022: कम बजट में सजाएं अपना क्रिसमस ट्री, इन आसान टिप्स से दिखेगा बेहद आकर्षक

Christmas 2022: क्रिसमस डे का इंतजार सभी को बेसब्री से होता है। इसमें क्रिसमस ट्री सजाना, सांता और टेस्टी खाने की चीजें मिलती हैं। बच्चों को खासकर इस त्योहार का इंतजार रहता है। उन्हें उम्मीद रहती है कि सांता आएंगे और उनके लिए तोहफे लाएंगे। बच्चों को क्रिसमस ट्री डेकोरेट करने का बहुत शौक होता है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी आप अपने क्रिसमस ट्री को काफी आकर्षक बना सकते हैं।

images?q=tbn:ANd9GcQBwvXwU3QZmUmiXse9LjelLmrpMCvhoSMbijaoph7abbuBWIG mrKKIIzcHd5M61in0pc&usqp=CAU

Christmas 2022: क्रिसमस ट्री पर लगाएं चॉकलेट और टॉफी

क्रिसमस ट्री को बच्चों के लिए अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप उस पर अलग-अलग तरह की चॉकलेट और टॉफी लगा सकते हैं। खासकर वो चॉकलेट और टॉफी जो आपके बच्चों को ज्यादा पसंद हो।

Christmas 2022: लाइट से करें डेकोरोट

क्रिसमस ट्री पर लाइट्स जो हम दीवाली पर इस्तेमाल करते हैं उसे लगाया जा सकता है। अगल यह रेड और येलो कलर का होगा और आपका ट्री बहुत ही सुंदर लगेगा।

Christmas 2022: फूल और छोटे फलों से सजाएं

क्रिसमस ट्री को रंग बिरंगे फूलों से सजाया जा सकता है। इससे पूरा ट्री बहुत ही खूबसूरत लगता है। रंग-बिरंगे फूल और छोटे-छोटे फल आपके क्रिसमस ट्री की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।

real christmas trees

Christmas 2022: अपनी फैमिली फोटो लगाए

क्रिसमस ट्री को अपनी फैमिली फोटो से भी सजा सकते हैं। यदि आप किसी ट्रिप पर गए हो या आपका कोई फैमिली टाइम स्पैंड करने के दौरान का फोटो हो तो आप अपने क्रिसमस ट्री पर लगा सकते हैं। इससे आपकी यादें इकट्ठा होकर आपको सामने आ जाएंगी।

Christmas 2022: कॉटन और बच्चो के जुराब से सजाएं

क्रिसमस ट्री को कॉटन और बच्चों के जुराब से सजा सकते हैं। ट्री पर कॉटन आपको स्नो का इफेक्ट देगा। वहीं आप बेबी के कलरफुल जुराब लगाएंगे तो इससे वो बहुत ही अलग और सुंदर लगेगा।

संबंधित खबरें:

क्रिसमस के मौके पर आखिर क्‍यों दिया जाता है ‘Merry Christmas’ का संदेश ? पूरी डिटेल जानिए यहां

Christmas bells की झंकार के बीच तैयारियां शुरू, जानिए क्रिसमस ट्री और सांता से जुड़े सुने-अनसुने किस्‍से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here