Maize Silk: भुट्टे के रेशों के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप…

डॉक्टरों के अनुसार भुट्टे के रेशे किसी राम बाण से कम नहीं हैं। वे बताते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान ये रेशे गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे के लिए फायदेमंद होते हैं।

0
278
MAIZE SILK
भुट्टे के रेशों के फायदें

Maize Silk: देसी फूड भुट्टा खाने का अपना ही एक अलग आनंद है। खासकर तब, जब बारिश हुई हो और भुट्टा खाने को मिल जाए… तो क्या ही कहना, मजा आ जाता है। वैसे हम भुट्टा पकाने के लिए आमतौर पर उसके छिलके और रेशों को फेंक देते हैं। लेकिन अब हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि भुट्टे के रेशों के भी फायदे हैं। चलिए जानते हैं इन रेशों के फायदे।

%E0%A4%AD%E0%A5%81%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%87 1f
भुट्टे के रेशों के फायदें

Maize Silk: भुट्टे के रेशे बढ़ाते हैं शरीर की इम्यूनिटी (Benefits of Maize Silk)

एक समय पर इम्यूनिटी शब्द को ज्यादा लोग नहीं समझ पाते थे, लेकिन जबसे कोरोना आया, तबसे सबसे अधिक बाते इम्यूनिटी को ही लेकर हुई है। इम्यूनिटी मतलब आपके शरीर की वह शक्ति, जो किसी भी रोग से लड़ने के लिए तैयार हो। इसी शक्ति को हमें हमेशा मजबूत बनाए रखना होता है। डॉक्टरों के मुताबिक भुट्टे के रेशों (Maize Silk) में विटामिन सी पाया जाता है। इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोशक क्षमता (Immunity power) यानी इम्यूनिटी बढ़ जाती है। जो आपके शरीर को किसी भी प्रकार के रोग से लड़ने की शक्ति देती है।

Maize Silk: डायबिटीज को करता है कंट्रोल

भुट्टे के रेशों की खासियत में डायबिटीज को कंट्रोल (Diabetes Control)करने का भी पावर है। डॉक्टर कहते हैं कि भुट्टे के रेशे (Maize Silk) शुगर के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनके अनुसार भुट्टे के रेशों में डायबिटीज को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं। साथ ही साथ ये ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करते हैं।

Maize Silk: प्रेगनेंसी में भी भुट्टे के रेशे हैं फायदेमंद

डॉक्टरों के अनुसार भुट्टे के रेशे किसी राम बाण से कम नहीं हैं। वे बताते हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान ये रेशे गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे के लिए फायदेमंद होते हैं। भुट्टे के रेशों में फोलिक एसिड पाया जाता है, जो गर्भवती और उसके बच्चे के लिए फायदेमंद होता है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इनके अलावा भुट्टे के रेशे (Benefits of Maize Silk) और भी कई बीमारियों के लिए फायदेमंद होते हैं।

ये भी पढ़ेंः

National Nutrition Week: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानिए क्या है इसका महत्व

Uttarakhand News: उत्‍तराखंड की इन महिलाओं ने बदल दी गांव की शक्ल, रोजगार के लिए घर छोड़कर गए युवा लौटने पर मजबूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here