इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को ‘I Love You’ नहीं बल्कि ये बोल कर करें इम्प्रेस

0
850
Valentine
Valentine's Day 2022 (PHOTO BY SOCIAL MEDIA)

Valentine’s Day 2023: फरवरी यानी कि प्यार का महीना। भले ही फरवरी और महीने से छोटा होता है पर प्यार करने वाले इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। और भला करे भी क्यों न क्योंकि इसी महीने में ही तो Valentine’s Day आता है। इस दिन सभी कपल एक साथ टाइम बिताते हैं उन्हें गिफ्ट देते हैं और अपने प्यार का इज़हार करते हैं। तो क्यों न इस बार हम अपने पार्टनर या फिर जिसे प्रपोज करना है उसे किसी और भाषा मे बोल कर अपनी फीलिंग का इज़हार करें जिससे सामने वाला इम्प्रेस हो जाए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आई लव यू को और भाषाओं में क्या बोला जाता है।

Valentine’s Day पर आई लव यू को और देश में क्या कहते हैं?

अगर आप अपने क्रश को वैलेनटाइन डे के दिन कुछ स्पेशल मैसेज भेजने वाले हैं, या फिर प्रपोज करने वालें हैं तो इस बार अलग भाषा में आई लव यू कह कर देखिए सामने वाला आपसे जरुर इम्प्रेस हो जाएगा। आइए जानते हैं और देशों में आई लव यू (I Love You) को क्या बोला जाता है।

Valentine's Day 2022
Valentine’s Day 2023

स्पेन (Spain)

स्पेनिश (Spanish) में आई लव यू को टे क्येरा (Te quiero) कहते है।

फ्रांस (France)

फ्रांस में लोग प्यार का इजहार करने के लिए फ्रेंच (French) भाषा में जे तेम (Je t’aime) कहते है।

जर्मनी (Germany)

जर्मन भाषा (German) में प्यार का इजहार करने के लिए इष लीबे डिष (Ich liebe dich) कहा जाता है।

Valentine Week

इटली (Italy)

इटली में अपने प्यार का इजहार करने के लिए कपल टी अमो (Ti amo) कहते हैं।

रोमानिया (Romania)

रोमानिया में ते युबेस्क (Te iubesc) बोल कर अपने दिल की बात करते हैं। इसका मतलब रोमानियाई (Romanian) में ‘मुझे तुमसे प्यार है’ होता है।

क्रोएशिया (Croatia)

अगर आप क्रोएशियाई (Croatian) भाषा में अपने पार्टनर को आई लव यू (I Love You) कहना चाहते हैं, तो आप वोलिम टे (Volim te) कह सकते हैं।

बताते चले कि वैलेनटाइन डे 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक होता है। कपल इस पूरे वीक में हर दिन अपने प्यार को कुछ गिफ्ट देते हैं। वैलेनटाइन वीक के पहले दिन की शुरुआत रोज डे से होती है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here