जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को कोर्ट ने किया बरी, यहां पढ़ें मामले की पूरी टाइमलाइन

0
212
Jiah Khan Suicide Case
Jiah Khan Suicide Case

Jiah Khan Suicide Case: सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान के सुसाइड केस में दस साल बाद आज अपना फैसला सुना दिया है। इस मामले में एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगाया गया था। साल 2013 में जिया खान ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। यहां पढ़ें जिया खान सुसाइड मामले में कब-कब क्या-क्या हुआ।

Jiah Khan Suicide Case
Jiah Khan Suicide Case

Jiah Khan Suicide Case: जानें कब क्या हुआ

Jiah Khan Suicide Case: 3 जून 2013 को जिया खान का शव उनके मुंबई स्थित फ्लैट में मिला था। इसके बाद 7 जून 2013 को पुलिस ने जिया खान का लिखा सुसाइड नोट बरामद किया। वहीं 10 जून 2013 को जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में 2 जुलाई 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सूरज पंचोली को जमानत दी। सूरज पंचोली को जमानत मिलने के बाद अक्टूबर 2013 को जिया की मां ने हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग की और जुलाई 2014 को यह मामला सीबीआई को सौंपी गई थी।

सीबीआई को यह मामला सौंपे जाने के बाद दिसंबर 2015 को कहा गया कि जिया को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इसके बाद जिया की मां ने एसआईटी जांचकी मांग की थी। साल 2017 में अदालत द्वारा एसआईटी की मांग को खारिज कर दिया गया था।

वर्ष 2018 में अदालत द्वारा इस मामले में आगे की जांच की मांग को खारिज कर दिया गया। इसके बाद 15 मार्च 2019 को इस मामले में मुकदमा शुरू हुआ। साल 2021 में यह मामला सीबीआई की विशेष अदालत को सौंप दिया गया और 21 मार्च 2023 को सरकारी पक्ष ने केस क्लोज किया। 20 अप्रैल 2023- दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पूरी कीं। इसके बाज आज यानी 28 अप्रैल 2023 को अदालत ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया।

संबंधित खबरें…

Jiah Khan Suicide Case में बरी हुए सूरज पंचोली, जानिए क्या है पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here