Ram Bahadur Rai की किताब “भारतीय संविधान: अनकही कहानी” का PM मोदी ने किया विमोचन, कहा- यह एक विचार और प्रतिबद्धता है

पीएम ने कहा, मुझे विश्वास है कि यह पुस्तक स्वतंत्रता के इतिहास और हमारे संविधान के अनकहे अध्यायों के साथ देश के युवाओं को एक नई सोच देगी।

0
381
Ram Bahadur Rai
Ram Bahadur Rai

Ram Bahadur Rai: “भारतीय संविधान: अनकही कहानी” यानी कुछ ऐसी बातें जिसे हम नहीं जानते। ऐसी कहानी को हम एक ऐसी बुक में जान सकते हैं जो हमें सविधान के रहस्य को बताएगी। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राम बहादुर राय की किताब “भारतीय संविधान: अनकही कहानी” का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन के दौरान पीएम ने कहा कि अधिकार और कर्तव्यों का तालमेल ही हमारे संविधान को खास बनाता है। हम सभी को यह किताब पढ़नी चाहिए। इसमें हमें हमारे अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी मिलेगी। क्योंकि यह पुस्तक हमें संविधान के कई पहलुओं से परिचित कराती है।

Ram Bahadur Rai
Ram Bahadur Rai

Ram Bahadur Rai की किताब में आपको देश की अतीत की स्मृति को मजबूत बनाएगी- पीएम

पीएम ने आगे कहा कि हम इस पुस्तक को केवल किताब नहीं मान सकते। यह एक विचार और प्रतिबद्धता है। यह आजादी में देश के विश्वास का प्रतीक भी है। ये किताब देश की अतीत की स्मृति को मजबूत बनाएगा। हम सभी को हमारे संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। आज देश हमारे संविधान को लेकर इतनी रुचि दिखा रहा है।

आज ऐसी पुस्तक लाई जा रही है। यह हमारे लिए एक गर्व की बात है। आग पीएम ने कहा कि इस का विमोचन उस दिन किया गया जिस दिन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने संविधान में किए गए पहले संशोधन को अपनी मंजूरी दी थी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुस्तक का विमोचन 18 जून को किया गया।

Ram Bahadur Rai
Ram Bahadur Rai

पीएम ने कहा, मुझे विश्वास है कि यह पुस्तक स्वतंत्रता के इतिहास और हमारे संविधान के अनकहे अध्यायों के साथ देश के युवाओं को एक नई सोच देगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान एक स्वतंत्र भारत का विजन लेकर लोगों के सामने आया, जो देश की कई पीढ़ियों के सपनों को पूरा कर सकता है।

Ram Bahadur Rai
Ram Bahadur Rai

कार्यक्रम का आयोजन

बता दें कि कार्यक्रम 18 जून शनिवार को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (Dr Ambedkar International Centre) में आयोजित किया गया था। इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद वर्चुअली जुड़े थे। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह भी मौजूद रहे।

Ram Bahadur Rai
Ram Bahadur Rai

भारतीय संविधान: अनकही कहानी में क्या छिपा है रहस्य

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राम बहादुर राय ने कहा कि “भारतीय संविधान: अनकही कहानी” पुस्तक में आपको दो सवालों के जवाब मिलेंगे, जिसमें आप जानेंगे कि भारतीय संविधान बना कैसे? और यह कैसा बना है? बुक के शीर्षक में ही आपको कहानी की आधी बाते समझ आ जाएगी।

इस बुक में उन तथ्यों को उजागर किया गया है। जिसे कोई नहीं जानता। इस पुस्तक में आपको यह जानकारी मिलेगी कि जब संविधान सभा में भारतीय संविधान की नींव रखी जा रही थी, तब सभा में बैठे लोग कैसे तर्क दे रहे थे। ये पुस्तक आपको शुरू से लेकर अंत तक जोड़े रखेगी। बता दें कि इस पुस्तक को राम बहादुर राय ने इतनी रोचक तरीके से लिखा कि आप इसे पढ़ते हुए बोरियत महसूस नहीं करेंगे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here