आज योगी सरकार की कैबिनेट (Yogi Cabinet) का विस्तार होने जा रहा है। जिसमें छह से सात नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। आनंदीबेन पटेल 2:00 बजे तक लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, भाजपा (BJP) में आए जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) को दिल्ली से लखनऊ बुलाया गया है। मंत्री बनने वालों में जितिन का तय माना जा रहा है।
शपथ दिलाए जाने के लिए इन विधायकों की चर्चा
सूत्रों के अनुसार जिन विधायकों का नाम मंत्री पद के लिए आगे चल रहा है। उनमें जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति, बेबी रानी मौर्य और छत्रपाल गंगवार के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है। कि शाम 6:00 बजे के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 2:00 बजे तक लखनऊ पहुंचेगी।
योगी कैबिनेट में 6 से 7 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बता दें कि 2022 के चुनाव को देखते हुए नए मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है। पुराने किसी भी मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी नहीं होगी। मंत्रिमंडल मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल कर बीजेपी सरकार जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति बनाई है।
यह भी पढ़ें: Punjab कैबिनेट में शामिल होंगे 15 मंत्री, आज शाम 4:30 बजे लेंगे शपथ
नोएडा पहुंचेंगे CM Yogi, सम्राट Mihir Bhoj की मूर्ति का करेंगे उद्घाटन