Year Ender 2021: 2021 में Goa बना रेबीज मुक्त, जानें ऐसी ही 10 बातें जिसने इस साल को बनाया यादगार

0
382
Year Ender 2021

Year Ender 2021: 2021 के साल में भी पिछले साल की तरह कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बहुत परेशान किया हालांकि इस साल हर साल की तरह महामारी के प्रकोप के अलावा भी बहुत सी चीजें हुईंं। हमारे देश में ही बहुत सारी नई चीजों की स्थापना और अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत सी नई उपलब्धियां भी पाई गईं। तो चलिए हम आपको बताते हैं 2021 के साल में पहली बार स्थापित हुईं या किसी चीज का पहली बार मुकाम पाने वाली 10 चीजों के बारे में।

Chandigarh में पहली एम्पुटी क्लिनिक

चंडीगढ़ में 2021 में देश की पहली एम्पुटी क्लिनिक (Amputee Clinic) शुरू की गई। इस क्लिनिक को शुरू करने का उद्देश्य एक ही छत के नीचे मरीजों को पूरी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना हैं। क्लिनिक को पीजीआईएमईआर के निदेशक प्रोफेसर जगत राम द्वारा लॉन्च किया गया था।

2021 में Odisha में पहला Fire Park

2021 के ही साल में ओडिशा में देश का पहला फायर पार्क भी स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया था। फायर पार्क को स्थापित करने का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा उपायों पर जागरूकता लाना है।

Fire Park
Fire Park Pic: ANI

2021 में West Bengal में Boat Library

पश्चिम बंगाल में देश का पहला नौका पुस्तकालय छात्रों के लिए शुरू किया गया। इस अलग तरह के पुस्तकालय में बांग्ला और अंग्रेजी भाषा की 500 किताबें हैं। Boat Library में WiFi की सुविधा भी उपलब्ध है। बंगाल सरकार के परिवहन निगम ने एक बुक स्टोर के साथ मिलकर इस पुस्तकालय को स्थापित किया।

Boat Library
Boat Library (Pic: Twitter)

2021 में Uttarakhand में पहला Lichen Park

उत्तराखंड के मुनस्यारी में देश का पहला लाइकेन (कवक) पार्क स्थापित किया गया है। मुनस्यारी के लाइकेन पार्क में लाइकेन की करीब 600 से अधिक प्रजातियां हैं जिनमें से 150 मुनस्यारी में पाई जाती हैं।

Lichen Park
Lichen Park

Puri में 24 घंटे Pure Drinking Water

ओडिशा का पुरी 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाला देश का पहला शहर बन गया है। लोगों को शुद्ध जल उपलब्‍ध कराने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी में ‘ड्रिंक फ्रॉम टैप’ नामक प्रॉजेक्ट का उद्धघाटन किया था। पुरी में अब लोग 24 घंंटे सीधे नल से अच्छी गुणवत्ता वाला पेयजल प्राप्त कर सकते हैं।

Naveen Patnaik
Chief Minister of Odisha Naveen Patnaik

Gandhinagar Railway Station में पहला Five Star Hotel

2021 में गुजरात (Gujarat) के गांधीनगर रेलवे स्टेशन में एक फाइव स्टार होटल बनाया गया। गांधीनगर रेलवे स्टेशन में बनाया गया यह होटल किसी भी रेलवे स्टेशन में बनाया गया पहला फाइव स्टार होटल है। प्लेटफार्म में बनें इस फाइव स्टार होटल का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था। इस लग्जरी होटल में 318 कमरे हैं और यह 7,400 Sq. m. में फैला हुआ है। फाइव स्टार होटल को बनाने की लागत ₹790 करोड़ रूपये आई है।

Gandhinagar Railway StationFive Star Hotel
Gandhinagar Railway Station Five Star Hotel

Goa रेबीज मुक्‍त

2021 में गोवा रेबीज की बीमारी (Rabies Disease) से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य को रेबीज के खिलाफ ये ऐतिहासिक जीत अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण मिली है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा रेबीज को नियंत्रण करने के लिए शुरू किए गए मिशन रेबीज प्रोजेक्ट (Mission Rabies Project) की भी बहुत बड़ी भूमिका है।

Chief Minister of Goa
Chief Minister of Goa

Jammu-Kashmir और Budgam TB Free

इस साल अप्रैल के महीने में केंद्र सरकार ने Lakshadweep और जम्मू-कश्मीर
के बडगाम जिले को TB मुक्त घोषित कर दिया। इन दोनों को यह अवार्ड विश्व टीबी दिवस के अवसर पर दिया गया। इससे TB के खिलाफ लड़ाई में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। भारत का देश को TB से मुक्त करने का लक्ष्य 2025 तक का है।Tuberculosis की बीमारी Tuberculosis Bacterium के कारण होती है।

The health minister of that time had announced it
the health minister of that time had announced it (Pic:ANI)

Indore बना पहला Water Plus City

इंदौर ने पिछले कई सालों से लगातार भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल किया है। इस साल इंदौर ने स्वच्छ्ता से सम्बंधित एक और खिताब अपने नाम कर लिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत, इंदौर भारत का पहला वाटर प्लस सिटी भी बन गया है। इंदौर को यह खिताब शहर के नालों के प्रबंधन को सुसज्जित ढंग से करने के लिए मिला है।

Water Plus City
Water Plus City

Kaziranga National Park Satellite Phones से लैस

देश का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा नेशनल पार्क सेटेलाइट फोन से लैस होने वाला देश का पहला National Park बना गया है। सेटेलाइट फोन वन कर्मचारियों की शिकारियों पर नजर रखने में मदद करेगा और इससे बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने में वन कर्मियों को सहायता मिलेगी। काजीरंगा नेशनल पार्क असम राज्य में स्थित है।

Kaziranga National Park Satellite Phones
Kaziranga National Park Satellite Phones

यह भी पढ़ें: Year Ender 2021: 7 जनवरी 2021 अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन जब Capitol Hill पर ट्रंप के समर्थकों ने किया था हमला

2021 में हिंदी साहित्य में इन हस्तियों को किया गया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

https://www.youtube.com/watch?v=efkAJygi__4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here