World Population 8 Billion: 8 अरब पहुंची दुनिया की आबादी- संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में किया गया दावा

0
104
World Population 8 Billion
World Population 8 Billion

World Population 8 Billion: आज यानी 15 नवंबर को दुनिया की आबादी 8 अरब के आंकड़े को पार कर जाएगी। आज जो भी बच्चा जन्म लेगा वह 8 अरब की रेस में गिना जाएगा। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत 2023 तक जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। दुनिया की आबादी को 7 से 8 अरब तक पहुंचने में 12 साल लग गए। लेकिन इसे 9 अरब तक पहुंचने में 15 साल लगेंगे। 2050 तक दुनिया की आबादी 9 अरब तक पहुंच सकती है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 61 देशों या क्षेत्रों की आबादी में 2022 और 2050 के बीच 1 फीसदी की कमी होने का अनुमान है। 1950 के बाद पहली बार ऐसा दौर आया है, जब जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। जानकारी अनुसार 2022 में जनसंख्या वृद्दि बढ़ोतरी की दर 1 प्रतिशत से भी कम थी। यह भी भविष्यवाणी की गई है कि इस समय चीन में जन्म दर में कमी आएगी। इससे चीन की चिंता बढ़ गई है।

World Population 8 Billion
World Population 8 Billion

World Population 8 Billion: वन चाइल्ड कॉन्सेप्ट को अपना रहे चीन के नागरिक

इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन में कपल्स वन चाइल्ड कॉन्सेप्ट को अपना रहे हैं। पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि चीन का जनसंख्या ग्राफ नीचे गिर रहा है। इसलिए चीन की सरकार वहां के जोड़े को 3 बच्चों को जन्म देने की बात कह रही है। दरअसल, ढ़ती लागत और अर्थव्यवस्था के कारण चीन के युवा वर्तमान में एक-बच्चे की अवधारणा से प्रेरित हो रहे हैं। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि ज्यादातर चीनी लड़कियां अब देर से शादी करती हैं। सलिए उनके प्रेग्नेंट होने के चांस कम होते हैं। बता दें कि चीन ने साल 1980 में बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए 2015 तक सिंगल चाइल्ड लॉ लागू किया था। साथ ही नागरिक भी इसका समर्थन कर रहे हैं।

चीन अपनी जनसंख्या में गिरावट के कारण नागरिकों से एक से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह कर रहा है। इतना ही नहीं यह भी खबर सामने आई थी कि चीन सरकार कपल्स से फोन करके पूछ रही है कि बच्चा कब होगा।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here